
देश में महिलाएं अब सोना-चांदी को छोड़कर रियल एस्टेट में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस बात का खुलासा बीते दिन रियल एस्टेट की कंपनी कंसल्टेंट एनारॉक ने किया है। एनारॉक कंपनी ने एक सर्वे किया था जिसके अनुसार इस बात का खुलासा किया है कि 65 फीसदी महिलाएं रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद करती हैं।
ऐसे में इस विषय को लेकर हमने हमारे एक्सपर्ट सीए स्वराज से बात किया है। सीए स्वराज ने बताया है कि ''कई योजनाओं भी सरकार की ओर से शुरू की गई हैं और ये योजनाएं महिलाओं को लाभ पहुंचाती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत महिला को ही आवेदक बनाया जाता है। इस पहल का उद्देश्य समाज के निम्न-आय वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है''।

प्रॉपर्टी की वैल्यू दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक ऐसी प्रॉपर्टी जिसकी लोकेशन अच्छी हो वह एक बेहतर विकल्प हो सकती है क्योंकि इसमें निवेश करने वाले व्यक्ति को भविष्य में किराये या सीधे बेचने में ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है। ऐसे में अब महिलाएं भी रियल एस्टेट में अपना इंटरेस्ट दिखा रही हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर खरीदने से पहले इन बातों का रखेंगी ध्यान तो मिलेगा फायदा
रियल एस्टेट आपको प्रॉफिट कमाने के कई मौके देता है। इसका दाम बढ़ता ही जाता है। वही बात सोने- चांदी की करें तो इसका दाम मार्केट के उतार- चढ़ाव से प्रभावित होता रहता है। वहीं कई ऐसी योजनाओं भी सरकार की ओर से शुरू की गई हैं जो महिलाओं को काफी लाभ दिलाती है। ऐसाहम नहीं बल्कि हमारे एक्सपर्ट का कहना है।(सोना या हीरा क्या लेना होगा आपके लिए बेहतर?)
इसे ज़रूर पढ़ें-प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन डॉक्युमेंट्स का रखें ध्यान वरना हो सकता है भारी नुकसान
अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।