
ऐसा कहा जाता है शादी शुदा महिलाओं को मंगलसूत्र पहनना चाहिए। शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन को उसके गले में मंगलसूत्र पहनाता है। मंगलसूत्र को वैवाहिक होने का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, मंगलसूत्र सोलह श्रृंगार में से एक है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। मंगलसूत्र उन 5 चीजों में से एक है जिसे एक महिला को अपने वैवाहिक स्थिति के अन्य लक्षणों के साथ पहनना पड़ता है, जिसमें पैर की अंगुली के छल्ले, कुमकुम, चूड़ियाँ और एक नाक की अंगूठी शामिल हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि महिलाएं मंगलसूत्र क्यों पहनती हैं और इसे पहनना जरूरी क्यों होता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि हिंदू धर्म में महिलाओं

सोलह श्रृगांर में मंगल सूत्र भी शामिल होता है। मंगल का मतलब होता है पवित्र और सूत्र का अर्थ होता है धागा। यानि मंगल सूत्र एक पवित्र धागा है। इसी वजह से कहा जाता है कि एक शादीशुदा महिला को मंगलसूत्र पहनना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जब एक महिला मंगलसूत्र पहनती है, तो वह अपने विवाहित जीवन को बाकी सभी लोगों से बचाती है। मंगल सूत्र पति और पत्नी को जोड़कर रखने का एक जरिया है और इससे पति पर किसी भी प्रकार की कोई विपत्ति नहीं आती है।
आपने अक्सर देखा होगा कि मंगलसूत्र में काले मोती होते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि मंगल सूत्र में सिर्फ काले मोती का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है , रंग तो बहुत सारे हैं। बता दें कि इन मोतियों के बिना यह धागा अधूरा माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यह भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती के बीच एक बंधन का प्रतीक है और मंगलसूत्र में सोना देवी पार्वती का प्रतीक है और काले मोती भगवान शिव का प्रतीक हैं।

शायद आपने कभी इस बात पर गौर नहीं किया होगा कि मंगलसूत्र में 9 मोती होते हैं। यह 9 मोती ऊर्जा के 9 विभिन्न रूपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये एनर्जी पत्नी और पति को किसी भी बुरी ऊर्जा से बचाती हैं। इसके साथ ही इन मोतियों के सभी तत्वों को - वायु, जल, पृथ्वी और अग्नि की शक्ति माना जाता है। ये 4 तत्व स्त्री और पुरुष के बीच संबंध को मजबूत रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें हिंदू धर्म में महिलाएं नाक में क्यों पहनती हैं नथ, बेहद खास है वजह
बता दें कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगलसूत्र वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाता है। इसके साथ ही क्योंकि मंगलसूत्र सोने का होता है और सोना गुरु के प्रभाव में होता है और गुरु ग्रह को शादी शुदा जीवन में खुशहाली और संपत्ति के लिए जाना जाता है। इसलिए भी एक विवाहित महिला को मंगलसूत्र पहनना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:दुल्हन विदाई के समय इसलिए करती है चावल फेंकने की रस्म, जानें क्या है महत्व

माना जाता है कि मंगलसूत्र में दैवीय शक्तियां होती हैं। सोने और काले मोतियों का संयोजन पति-पत्नी को किसी भी बुरी शक्ति से बचाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब एक महिला हर रोज मंगलसूत्र पहनती है तो वह अपने पति के साथ अपने रिश्ते को हर बुराई से बचाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मंगलसूत्र पहनने से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। जी हां, यह बात सच है। चलिए जानते हैं मंगलसूत्र पहनने से होने वाले स्वास्थय लाभ।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।