herzindagi
why gifts given hidden in red socks on christmas know history and facts

Merry Christmas 2024: क्रिसमस पर मोजों में ही क्यों छिपाकर दिए जाते हैं गिफ्ट? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

Christmas Gifts in Socks Fact: क्या आपने कभी सोचा है, क्रिसमस के मौके पर चिमनी के पास मोजे क्यों लटकाए जाते हैं? क्रिसमस गिफ्ट लाल मोजे में ही छिपाकर क्यों दिया जाता है? आइए आज आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी और इतिहास...
Editorial
Updated:- 2024-12-24, 16:47 IST

Why Gifts Given in Socks on Christmas: दुनियाभर में क्रिसमस बहुत ही ज्यादा धूमधाम के साथ मनाया जाता है। अब, तो भारत में भी इसे बहुत ही अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है। यह ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। आपने हॉलीवुड मूवीज में देखा होगा कि सेंटा देर रात को गिफ्ट लेकर आते हैं। उससे पहले सभी लोग अपने घरों में गिफ्ट के लिए मोजे टांगकर सोते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों मोजे में ही रखकर गिफ्ट दिया जाता है। 

यह भी देखें- क्रिसमस डे के मौके पर इन खास तरीके से सजाएं Christmas Tree, कम मेहनत में बढ़ जाएगी घर की रौन

लाल मोजों से क्या है कनेक्शन

Why are gifts given in socks on Christmas

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, सांता क्लाज द्वारा बच्चों को गिफ्ट देने का चलन चौथी शताब्दी में शुरू हुआ था। आधुनिक तुर्की में स्थित प्राचीन शहर मायरा में एक बहुत ही अमीर व्यक्ति सेंट निकोलस रहता था। निकोलस अमीर और बहुत ही दयालु था। वह हमेशा लोगों की मदद किया करता था। वो लोगों के आत्मविश्वास का ख्याल रखते हुए उन्हें छिपकर मदद दिया करता था। 

एक बार निकोलस को एक गरीब व्यक्ति के बारे में पता चला। उस गरीब आदमी के पास अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसे नहीं थे। वह अक्सर इस बात से परेशान रहता था। जैसे ही निकोलस को इस बारे में पता चला, वह उस गरीब आदमी के घर की चिमनी में एक लाल मोजे में ढेर सारे पैसे छिपाकर उगिरा देता था।

क्रिसमस में कब शुरू हुआ लाल मोजे का ट्रेंड

When did the trend of red socks start in Christmas

निकोलस ने इसी तरीके से कई बार उस गरीब आदमी की मदद की। एक दिन वह गरीब व्यक्ति निकोलस को ऐसे करते देख लेता है। इस पर निकोलस ने उस गरीब व्यक्ति से इस बात को गुप्त रखने रखा। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे सभी को ये बात पता चल गई और पूरे कस्बे में सभी को निकोलस की सच्चाई का पता चल गया। उसी समय से लोग सांता क्लाज के नाम पर एक-दूसरे को चिमनी के जरिए लाल मोजे में गिफ्ट देने लगे। 

बन चुका है ट्रेडिशन

अब मोजों में गिफ्ट देना एक ट्रेडिशन बन चुका है। विदेशों में आज भी क्रिसमस के मौके पर चिमनी के पास मोजे जरूर लटकाए जाते हैं। क्या आपने आज से पहले इस कहानी के बारे में सुना था?

यह भी देखें- क्रिसमस-डे के मौके पर दोस्तों को गिफ्ट में दे सकती हैं ये खास चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।