DIY Christmas Tree Decoration: 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस ईसाई का खास त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग चर्च जाकर कैंडल जलाकर प्रार्थना करते हैं। इसके साथ घर को लाइट्स और सेंटा गिफ्ट से सजाते हैं। इस दौरान क्रिसमस ट्री को सजाना बेहद ही अहम होता है। कई बार लोग घर में लगे रियल क्रिसमस ट्री तो कुछ लोग आर्टिफिशियल ट्री लाकर इसे डेकोरेट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर ट्री को सजाना चाहते हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे डेकोरेशन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ट्री को आसानी से सजा सकती हैं।
क्रिसमस के मौके पर अधिकतर लोग बच्चों को उपहार देते हैं। ऐसे आप चाहें तो क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए नीचे साइड गिफ्ट्स को रख सकती हैं। इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाले छोटे-छोटे आर्टिफिशियल गिफ्ट बॉक्स को ट्री में बांधकर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Christmas Tree Decoration Ideas: क्रिसमस ट्री को बनाएं और भी ज्यादा क्रिएटिव, ट्राई करें ये सिंपल आइडिया
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप चीड़ के फल से भी सजावट कर सकती हैं। इसके लिए चीड़ के फल को ऊपर की ओर करके डोरी मदद से प्लांट से बांध दें। इसके साथ ही प्लांट के नीचे के हिस्से को बोरी कटिंग की मदद से बांध दें। इससे घर में एक अलग लुक देखने को मिलेगा। साथ ही आप चाहें तो इसके ऊपर रेड कलर के आर्टिफिशियल चेरी फ्रूट लगा सकती हैं।
क्रिसमस के मौके पर घर को सजाने के लिए आप रिबन का इस्तेमाल कर सकती हैं। रिबन को क्रिसमस ट्री के ऊपर से लेकर नीचे अपने हिसाब से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो अलग-अलग तरीके से उसे लगा सकती हैं। इसके अलावा आप स्ट्रिंग लाइट्स का भी यूज कर सकती हैं।
ऊपर बताए गए तरीकों के अलावा आप चाहें तो गोल्डन बॉल्स और बैलून की मदद से सजा सकती हैं। इसके लिए छोटे-छोटे रंग-बिंरगे या सिंगल एक ही रंग का गुब्बारा लगा सकती हैं। गुब्बारे के अलावा आप गोल्डन बॉल्स और सितारों की मदद से भी सजावट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- 2020 में क्रिसमस को बनाएं और भी ज्यादा क्रिएटिव, इन 5 तरीकों से डेकोरेट करें अपना क्रिसमस ट्री
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।