आखिर क्यों हर साल बारिश में डूब जाती है मुंबई

मुंबई हर साल मानसून के महीने में डूब जाती हैं। क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताने वाले हैं। 

Mumbai receive a lot of rainfall

मुंबई जिसे सपनो का शहर कहा जाता है। हर साल मानसून के मौसम में भारी बारिश के कारण यह शहर बाढ़ की चपेट में आ जाती है। इस दौरान शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसके कारण कई दिनों तक लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। हर साल यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों मुंबई बारिश में डूब जाती है? इसके पीछे कई कारण हैं आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

पानी ना निकलना

picture ()

मुंबई में पानी पूरे दिन हो या फिर केवल 1 घंटा मुंबई हमेशा ही पानी में डूब जाती है। इसका कारण है मुंबई में बारिश का पानी सही तरीके से निकलने का जगह ना होना। कचरा और प्लास्टिक की बोतलें अक्सर नालियों को जाम कर देती है। जिसके कारण नाली से पानी नहीं निकल पाता है।

बारिश में क्यों डूबती है मुंबई

mumbairain ani

यह शहर समुद्र के किनारे बसा हुआ है और इसकी भूमि का एक बड़ा हिस्सा निचले इलाकों में बसा है। जब भारी बारिश होती है, तो समुद्र का जलस्तर भी बढ़ जाता है, जिससे बारिश का पानी तेजी से नहीं बह पाता और निचले इलाकों में जलभराव हो जाता है। यह भी एक कारण है जिसके कारण बारिश में मुंबई डूब जाती है।

यह भी पढ़ें-इन राज्यों में बाढ़ बनी काल, जलसैलाब के वीडियो जमकर हो रहे वायरल

अवैध निर्माण के कारण

मुंबई में अवैध निर्माण के कारण काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। लोग नदियों और नालों के किनारे घर बनाते हैं, जिससे पानी को निकलने में दिक्कत होती है। इसके अलावा, झुग्गी-झोपड़ियों की संख्या भी मुंबई में काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसे रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे ताकि अवैध निर्माण बंद हो सकें।

यह भी पढ़ें-एक बार फिर पहाड़ों पर आया लोगों का सैलाब, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP