भारत में होने वाली हर एक शादी बहुत खास होती है। शादी के दौरान तरह-तरह के रीति रिवाज निभाए जाते हैं और खूब मौज मस्ती की जाती है। शादी की तैयारी से लेकर शादी के बाद तक दूल्हा-दुल्हन की हर एक चीज का खास ध्यान रखा जाता है।
अब आप दूल्हे की एंट्री ही देख लिजिए। दूल्हा हमेशा घोड़ी पर बैठकर एंट्री करता है। आप कहेंगे कि इसमें देखने वाला क्या है? चूंकि भारत में होने वाली लगभग हर शादी में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर ही आता है। हालांकि इसके पीछे की वजह के बारे में हम कभी जानते हैं। आइए जानते हैं क्यों हमेशा दूल्हा घोड़ी पर बैठकर ही आता है।
अगर आप अपने घर में मौजूद किसी भी शादी की एल्बम को देखेंगे तो पाएंगे कि दूल्हा हमेशा से ही घोड़ी पर बैठकर आता है। इतना ही नहीं फिल्मों में भी हमें इसी तरह के सीन देखने के लिए मिलते हैं।बता दें कि इसके पीछे एक विशेष कारण है। (इन 5 वीडियो में देखिए दूल्हा-दुल्हन की जबरदस्त लड़ाई)
इसे भी पढ़ेंःएक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन
दरअसल शादी से पहले हमारी देखभाल के लिए माता-पिता हर वक्त मौजूद होते हैं। पर शादी के बाद हम खुद अपना एक परिवार बनाते हैं। ऐसे में हमारे सामने बहुत अलग-अलग परिस्थितियां आती हैं।इसी को देखते हुए दूल्हे का घोड़ी पर चढ़ने का टेस्ट लिया जाता है। कहा जाता है कि जो दूल्हा घोड़ी पर चढ़ गया वो सारी जिम्मेदारियों को निभा पाएगा।
कहा जाता है कि राम द्वारा 'अश्वमेघ-यज्ञ' के लिए भी एक घोड़े का इस्तेमाल किया गया था। घोड़े पर बैठने का मतलब है कि हम चुनौती स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही रामायण और महाभारत केदौरान भी कई बार उल्लेख किया गया है कि कैसे बड़े-बड़े युद्धों के लिए घोड़ों के इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि घोड़े पर नियंत्रण करना इंद्रियों पर नियंत्रण करने के समान है।
इसे भी पढ़ेंःबेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज
शादी की रस्म में घोड़े की जगह घोड़ी का प्रयोग किया जाता है क्योंकि घोड़ी को घोड़े से अधिक चंचल माना जाता है। घोड़ी की सवारी करना यह दर्शाता है कि आदमी ने अपने बचकाना व्यवहार परनियंत्रण हासिल कर लिया है और वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।
उम्मीद है आपको दूल्हे की घोड़ी पर बैठने के पीछे की वजह अब समझ आ गई होगी। अगर आप शादी से जुड़े किसी और रीति रिवाज के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।