बाथरूम वॉश बेसिन के किनारे पर क्यों बना होता है होल? 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता होगा इसका काम

कहने को तो हम सभी बाथरूम और किचन में लगे सिंक का रोजाना इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर मैं आपसे पूछ लूं कि क्या आपने कभी गौर किया कि आखिर नल के नीचे लगे सिंक के किनारे पर बने होल का क्यों बना होता है, तो शायद 99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता होगा।
image

घर को साफ सुथरा और काम को आसान बनाने के लिए हम सभी अलग-अलग प्रकार के आइटम्स का इस्तेमाल करते हैं। पहले जहां नल के नीचे हाथ धुला जाता है, तो वहीं पानी ज्यादा न फैले और उसे साफ करने में आसानी हो इसके लिए लोगों ने अपने किचन से लेकर बाथरूम और आंगन में सिंक और वाशबेसिन का इस्तेमाल करते हैं।

अब ऐसे में हम सभी के घरों में सिंक और वाशबेसिन देखने को मिल जाता है। कहने तो हम सभी इसका इस्तेमाल दिन- भर में 4-5 बार तो करते ही हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि पानी निकलने वाले छेद के अलावा किनारे पर एक होल बना होता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा कि आखिर इसका क्या काम होता है। इस लेख में हम आपको इस होल के बारे में बताने जा रहे हैं।

वॉश बेसिन के ऊपर क्यों बनाया जाता है होल?

washbasin overflow purpose

होटल से लेकर घर में इस्तेमाल होने वाले सिंक में नल के ठीक नीचे एक छेद बना होता है, जिसका आकार बीच में बने होल से बड़ा होता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इसे क्यों बनाया जाता है। इसका काम क्या हो सकता है। ऐसा क्योंकि आमतौर पर शायद ही हम लोगों ने कभी इस्तेमाल किया है।

अगर आपने गौर किया हो तो किचन सिंक में इस प्रकार का होल कम दिखाई देता है। ऐसा इसलिए क्यों किचन और बाथरूम के पाइप लॉक डिजाइन में काफी फर्क होता है। अधिकतर किचन सिंक में पाइप सीधी लगती हैं वहीं बाथरूम वॉश बेसिन में एल शेप में पाइप लगती है।

इसे भी पढ़ें-इन 3 ट्रिक्स की मदद से बाथरूम की नाली को मिनटों में कर सकते है साफ

वॉश बेसिन के किनारे पर बने होल का क्या होता है काम?

bathroom sink design

वॉश बेसिन आमतौर पर सिंक से थोड़ा अलग होते हैं साथ ही पानी निकलने वाले होल भी छोटे होते हैं। अब ऐसे में जब भी वॉश बेसिन में कचरा फंसने की वजह से पानी ओवरफ्लो हो जाता है या पानी सही से नहीं निकलता है, तो यह होल कारगर साबित होता है। पहला यह कि इससे धीरे-धीरे पानी बाहर निकलता है। वहीं दूसरा काम इस छेद से एयर पास होती है। इसके अलावा बाथटब में भी इस प्रकार का छेद बनाया जाता है, जिसके कारण अगर बाथटब में पानी ओवरफ्लो होने लगता है, तो वह इस होल की मदद से धीरे-धीरे बाहर निकल जाता है।

इसे भी पढ़ें-संतरे और नींबू के छिलके को पीसकर बनाएं ऐसा लिक्विड, बाथरूम का पीला बेसिन हो जाएगा नए जैसा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik, personal image

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP