आखिर नारियल फ्लाइट में क्यों नहीं ले जा सकते? जानें

Which Fruit is Not Allowed in Flight: फ्लाइट से ट्रैवल करते वक्त कुछ चीजों को ले जाना मना होता है। पूजा और खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले नारियल को भी कुछ कारणों की वजह से फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं। 

dry coconut allowed in flight

Which Fruit is Not Allowed in Flight: फ्लाइट में जाने से पहले हर एक यात्री का बैग चेक होता है। इस दौरान बहुत सी चीजों को यात्रियों के बैग से निकाल लिया जाता है। दरअसल सेफ्टी और नियमों को देखते हुए यात्री फ्लाइट में बहुत सारी चीजें नहीं ले जा सकते हैं। नारियल भी इन चीजों में से एक है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों फ्लाइट में नारियल लेकर नहीं जा सकते हैं।

फ्लाइट में नारियल क्यों नहीं ले जा सकते?

why we can not carry coconut in aeroplane

कुछ समय पहले रैडीट पर एक पोस्ट जमकर वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि यात्री फ्लाइट से ट्रैवल करते वक्त नारियल नहीं ले जा सकते हैं। दरअसल सूखा नारियल एक ज्वलनशील वस्तु है, इसलिए इसे चेक-इन के दौरान ही बाहर निकाल दिया जाता है। एयरलाइन द्वारा सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

फ्लाइट में क्या-क्या नहीं ले जा सकते?

फ्लाइट में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ जैसे दारू, सिगरेट, तंबाकू ,गांजाऔर हीरोइन नहीं ले जा सकते हैं। बंदूक और गन लाइटर जैसी चीजों को भी यात्री फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं। (क्या फ्लाइट में ले जा सकते हैं भगवान की मूर्तियां?)

list of things we can not carry in flight

फ्लाइट में नहीं ले जा सकते सेल्‍फ डिफेंस आइटम

फ्लाइट में सेल्‍फ डिफेंस आइटम जैसे पेपर स्प्रे जैसी चीजें भी नहीं ले जा सकते हैं। इसे चेक-इन में ही निकलवा लिया जाता है। दरअसल यात्रियों द्वारा इन चीजों का इस्तेमाल गलत तरीके से भी किया जा सकता है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

फ्लाइट में कितना वजन ले जा सकते हैं?

हर फ्लाइट में सामान ले जाने के अलग नियम होते हैं। ऐसा यात्रा कितनी लंबी है, इसपर भी निर्भर करता है। इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक फ्लाइट में आप 15 किलो तक का बैग और 7 किलो तक का हैंड बैगेज ले जा सकते हैं। इससे ज्यादा का भार ले जाने के लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़ेंःपहली बार हवाई यात्रा करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आप के कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP