herzindagi
What are the brown paper bags

आखिर भूरे रंग के ही क्यों होते हैं पेपर शॉपिंग बैग्स? इसके पीछे है बड़ा कारण

शॉपिंग के दौरान अक्सर सामान रखने के लिए ब्राउन कलर के पेपर बैग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इसका रंग भूरा ही क्यों होता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-22, 16:11 IST

बाजार से सामान खरीदकर रखना हो या फिर बाजार से खरीदी हुई सब्जी को खरीद कर घर ले जाना हो। हम सभी अक्सर इन सभी चीजों को रखने के लिए थैले का इस्तेमाल करते हैं। थैला होने पर हम सभी अक्सर बाजार में मिलने वाले बैग्स का उपयोग करते हैं, जिसे आम बोलचाल की भाषा में शॉपिंग पेपर बैग या ब्राउन पेपर बैग कहते हैं।

शॉपिंग पेपर बैग्स का इस्तेमाल हम सभी अक्सर करते हैं। जब भी बाजार या मॉल जाते हैं शॉपिंग करने के बाद हमें सामान पेपर बैग्स में ही दिया जाता है। अधिकतर दुकानों या मॉल्स में मिलने वाले पेपर बैग्स का रंग ब्राउन कलर का होता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि इसका रंग भूरा क्यों होता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इसका रंग ऐसा क्यों होता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

shopping bag colour

सामान को रखने के लिए हम सभी पेपर बैग का इस्तेमाल करते हैं। शॉपिंग बैग से लेकर गिफ्ट बैग सभी का रंग एक ही होता है। लेकिन क्या आपने सोचा कि आखिर सभी को एक ही जैसे रंग से क्यों बनाया जाता है। शायद नहीं। हम सभी अपनी लाइफ में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिसके पीछे का कारण नहीं पता।

इस वजह से होता है शॉपिंग बैग का कलर ब्राउन

brown paper bag

हम सभी इस बात से परिचित हैं कि पेपर, टिशू पेपर, कॉपी, किताब, टॉयलेट पेपर इत्यादि को बनाने के लिए पेड़ का सहारा लिया जाता है। पेड़ को काटकर इन्हें बनाया जाता है। ऐसे में पर्यावरण को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रकृति को ध्यान में रखते हुए वेस्ट मटेरियल को वेस्ट करने की जगह उनका रीयूज किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ शॉपिंग पेपर बैग्स के साथ है। शॉपिंग पेपर बैग को बनाने के लिए कार्डबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। क्राफ्ट पेपर बैग्स बाजार में मौजूद बैगों में से एक है। अधिकांश डिविजन स्टोर और किराना स्टोर इस बैग का उपयोग करते हैं। ये बैग आसान और भूरे रंग के क्राफ्ट से बने होते हैं, जिसे ब्लीच नहीं किया जाता है। ये पेपर बैग्स क्राफ्ट पेपर या पुनर्नवीनीकरण कागज से तैयार किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-घर पर इस तरह बनाएं पेपर बैग, जानें आसान तरीका

ब्राउन बैग को कंपोस्ट करना आसान

कई कारणों से प्लास्टिक बैग को डिस्ट्रॉय करना मुश्किल होता है। प्लास्टिक की जगह पेपर मिट्टी में आसानी से घुल जाते हैं। इन पेपर को छोटे-छोटे टुकड़े में काटें। काटने के बाद गोबर या मिट्टी में मिक्स कर दें। धीरे-धीरे ये मिट्टी में मिक्स हो कर कंपोस्ट में बदल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- शॉपिंग पेपर बैग्स को इस तरह करें Reuse

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।