अहमदाबाद की बात होते ही हमेशा नरेंद्र मोदी की याद आती है। साबरमती रिवर फ्रंट से लेकर गांधी आश्रम तक सब कुछ यहां बहुत ही अच्छा माना जाता है। अहमदाबाद देश के उन कुछ शहरों में से एक है जिसे डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है। अगर देखा जाए तो अहमदाबाद मॉडल की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी प्रचार में कई वादे भी किए हैं। कुछ दिनों पहले मेरी जान पहचान के कुछ लोग अहमदाबाद गए थे और वहां उन्होंने एक रोचक बात बताई। अहमदाबाद के कई इलाकों में लोगों ने अपने घरों की छतों को सफेद पेंट किया हुआ है।
यकीनन इसके बारे में जानकर आपको भी थोड़ा तो अचंभा हुआ होगा कि आखिर इसे सफेद पेंट करने का कारण क्या है? जिस तरह से जयपुर को पिंक सिटी का दर्जा प्राप्त है और जोधपुर में लोगों ने ब्लू रंग से घरों को पेंट किया हुआ है क्या उसी तरह से अहमदाबाद के साथ भी है?
पर ऐसा नहीं है। अहमदाबाद के घरों की छतों का सफेद होना एक अलग कहानी कहता है और इसे यकीनन एक पॉजिटिव खबर माना जा सकता है। ये सिर्फ देखने में ही अच्छा नहीं लगता बल्कि इसके बहुत सारे फायदे भी हैं।
इसे जरूर पढ़ें- जा रही हैं अहमदाबाद तो इन जगहों से जरूर करें सस्ती और अच्छी शॉपिंग
अहमदाबाद देश के सबसे गर्म शहरों में से एक है और इस शहर में अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री पार कर जाता है। इस दौरान लोगों के बीमार पड़ने की समस्या भी बहुत बढ़ जाती है और साथ ही साथ अस्थमा, बुखार, वायरल आदि समस्याएं डिहाइड्रेशन के साथ मिलकर बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। जहां इस वक्त महाराष्ट्र में मानसून से मौसम बेहतरीन हो चुका है वहीं गुजरात जैसे राज्य में अभी भी गर्मी और ह्यूमिडिटी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में लोग अपने घरों की छतों को सफेद पेंट कर लेते हैं। इसी के साथ, मॉड्यूलर कूलिंग छत भी कई घरों में इंस्टाल की जाती है जिसमें छत पर रिसाइकल किया हुआ नारियल का खोल, पेपर वेस्ट आदि लगाया जाता है जिससे छत से ज्यादा गर्मी घर के अंदर ना आ सके। ये वाटरप्रूफ सिस्टम होता है और घर को गर्मियों में ज्यादा गर्म नहीं होने देता है।
कई घरों में तो हर साल छत को सफेद पेंट किया जाता है या फिर इस तरह की मॉड्यूलर छत इंस्टॉल की जाती है।
अधिकतर अहमदाबाद के स्लम एरियाज में ऐसा देखने को मिलता है और 2016 में इसे बहुत बड़े दर्जे पर किया गया था। कुछ सालों पहले से ही इसे जोर शोर से अहमदाबाद के एक ऑर्गेनाइजेशन महिला हाउसिंग सेवा ट्रस्ट (MHT) द्वारा जोर-शोर से प्रचारित किया जा रहा था। कुछ लोग अपनी छतों पर साधारण पेंट या चूना लगाते हैं और कुछ सोलर रिफ्लेक्टिंग पेंट का इस्तेमाल करते हैं।
ये पेंट सिर्फ गर्मियों के सीजन में ही नहीं बल्कि बारिश और ह्यूमिडिटी के सीजन में भी बहुत मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें- अहमदाबाद की ये जगहें सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट
न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि इसके कारण बिजली के बिल में भी बहुत असर पड़ता है। करीब 400-500 रुपए प्रति माह तक भी फर्क पड़ सकता है।
तो आपका क्या ख्याल है घर को ठंडा रखने के इस उपाय के बारे में? ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: ANI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।