herzindagi
ketu effects and remedies

क्या है केतु और साल 2023 में क्यों हो सकता है इसका बुरा प्रभाव

केतु को जीवन के लिए प्रभावशाली ग्रह माना जाता है और इसके जीवन में मिले-जुले प्रभाव होते हैं। आइए जानें इसके इस साल में पड़ने वाले प्रभावों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2023-01-16, 14:42 IST

राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष की मानें तो ये दोनों ग्रह एक ही राक्षस के शरीर से निकले हैं। उसी राक्षस के सिर वाला भाग राहु कहलाता है और धड़ वाले हिस्से को केतु कहा जाता है। कुछ ज्योतिष शास्त्री इन्हें रहस्यमयी ग्रहों के रूप में भी जानते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी की कुंडली में इनमें से कोई भी ग्रह यदि कमजोर होता है तो बहुत नुकसान हो सकता है। यही नहीं इन्हें इतना शक्तिशाली माना जाता है कि चंद्र और सूर्य ग्रहण के लिए भी यही जिम्मेदार होते हैं।

इनमें से केतु की चाल को ऐसा माना जाता है कि ये कई तरह से आपको प्रभावित कर सकता है। इस साल 2023 को केतु का साल कहा जा रहा है क्योंकि इस साल के योग का एकल अंक 7 है और ये केतु का अंक है। आइए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स जानें केतु का इस साल पर क्या प्रभाव हो सकता है और आप उससे बचने के लिए क्या उपाय आजमा सकते हैं।

कौन है केतु ग्रह

ketu planet effects on year

यदि हम पुराणों की बात करें तो राहु और केतु के अस्तित्व की दैत्यों की पंक्ति में स्वर्भानु नाम का दैत्य भी बैठा हुआ था। समुद्र मंथन के समय जब अमृत कलश निकला तब भगवान विष्णु मोहिनी रूप लेकर देवताओं को अमृत पान कराने लगे।

उस समय वह दैत्य देवताओं का रूप धारण कर सूर्य और चंद्र देव के बीच आकर बैठ गया जैसे ही भगवान विष्णु ने उसे अमृत पान कराया तब सूर्य और चंद्र देवता ने उसे पहचान लिया इससे पहले कि स्वर्भानु अमृत को अपने कंठ से नीचे उतारता भगवान विष्णुने अपने सुदर्शन चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। चूंकि दैत्य ने मुख में अमृत चख लिया था इसलिए उसका सिर अमर हो गया और वह हिस्सा राहु बना। वहीं उस राक्षस का धड़ केतु के नाम से प्रचलित हुआ।

इसे जरूर पढ़ें: इन पेड़ों को लगाने से मिल सकता है अपार लाभ, नव ग्रह के दिखते हैं अनुकूल प्रभाव

साल 2023 केतु का साल क्यों है

ketu year number

अंक ज्योतिष के हिसाब से 2023= 2+0+2+3 = 7 इसका मूलांक 7 है और ये केतु का नंबर है। इसलिए इस साल पर केतु का प्रभाव है। केतु के प्रभाव से कुछ लोगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव हो सकता है और कुछ लोगों के लिए ये अच्छा साबित हो सकता है।

यदि शरीर की बात करें तो राहु व्यक्ति के सिर से लेकर नाभि तक के हिस्से को प्रभावित करता है और केतु शरीर के नाभि के नीचे से लेकर पैर के अंगूठे तक के हिस्से पर असर डालता है।

इसे जरूर पढ़ें: साल 2023 में 7 नंबर का रहेगा प्रभाव, जानें यह अंक क्‍या दिखाएगा चमत्कार

साल 2023 पर केतु का प्रभाव

इस साल केतु का प्रभाव होने की वजह से साल में नकारात्मकता बढ़ सकती है और अशुभ घटनाओं के होने की आशंका है। केतु कुछ राशियों के लिए शुभ है तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है।

किन राशियों को होगा केतु से लाभ

how ketu will affect to zodiac

केतु के प्रभाव की वजह से वृषभ, सिंह और धनु राशिके लोगों को लाभ होगा। केतु ग्रह के प्रभाव से इन राशियों को धन लाभ होगा और सेहत, यात्रा और करियर में सफलता के योग बनेंगे। इस साल आप सभी को नौकरी में प्रमोशन के साथ धन लाभ के योग बनेगे और आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

आपकी लंबी यात्रा के योग बनेंगे और ये यात्राएं आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी। पुराने रुके हुए काम में तेजी आएगी और इन सभी राशियों का वैवाहिक जीवन भी सफल रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा और ऑफिस में भी सीनियर्स का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें और व्यापार शुरू करने से पहले भी बहुत सोच विचार करें।

किन राशियों के लिए केतु होगा अशुभ

साल 2023 का कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा और उन राशियों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मेष, मिथुन और मकर राशियों पर केतु के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। इन राशियों को धन हानि हो सकती है और आपको कुछ असफलताएं भी हाथ लग सकती हैं। केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आप कुछ आसान उपाय आजमा सकते हैं।

केतु के प्रभाव को काम करने के उपाय

  • कोयले के टुकड़ों को नदी में प्रवाहित कर दें। आपकी तरक्की की बाधा दूर होगी।
  • ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः केतु मंत्र का जाप करें और अपने सभी काम संपन्न होने की प्रार्थना करें।
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • केतु बीमारियां पैदा करता है इसलिए इनसे बचने के लिए भैरव चालीसा का पाठ करें।

इस प्रकार साल 2023 में केतु मिले -जुले प्रभाव दिखाएगा और सभी के लिए कुछ शुभ -अशुभ फल देगा। आप इसके कुछ उपायों को आजमाकर अपने आने वाले जीवन को सफल बना सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।