Mulank 4 Numerology Predictions 2026: मूलांक 4 वाले नए स्टार्टअप से पाएंगे सफलता, जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2026

जिन लोगों का मूलांक 4 है उनके लिए यह साल कौन से उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है, इसके बारे में विस्तार से आप भी यहां जानकारी ले सकती हैं। यह साल मूलांक 4 के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है और इन्हें अपनी योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। यहां जानें मूलांक 4 का भविष्य विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 15:30 IST

साल 2026 मूलांक 4 वालों के लिए बदलाव, मेहनत और नए अवसरों का साल साबित हो सकता है। जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह साल कुछ विशेष संकेत दे रहा है। अंकज्योतिष की मानें तो मूलांक 4 का स्वामी राहु होता है और चूंकि साल 2026 सूर्य का साल माना जा रहा है, ऐसे में राहु और सूर्य का संयोग आपको पारंपरिक सोच से हटकर काम करने की प्रेरणा दे रहा है। यह साल केवल योजनाएं बनाने का नहीं है बल्कि आपको अपनी योजनाओं पर काम करने की भी जरूरत है। अगर आपका मूलांक भी 4 है तो अंकज्योतिष आचार्य डॉ शेफाली गर्ग से जानें कि मूलांक 04 के लोगों को इस साल किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है और उनके जीवन में कौन-कौन से बदलाव आ सकते हैं।

मूलांक 4 किसका होता है

अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 का विशेष महत्व माना जाता है। इस मूलांक के लोग स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को लेकर ज्यादा सक्रिय होते हैं। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। दरअसल मूलक वो संख्या होती है जो आपके जन्म की तारीख को दिखाती है। जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर जो एकल अंक बनता है, वही मूलांक कहलाता है। उदाहरण के लिए 13 (1+3 = 4), 22 (2+2 = 4) और 31 (3+1 = 4), इसलिए इन सभी तारीखों में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होगा। वहीं किसी महीने की 04 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक भी 04 होगा।

mulank 4 numerology

मूलांक 4 का स्वामी कौन है?

अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु को माना जाता है। राहु को रहस्यमय, अलग सोच और अचानक परिवर्तन देने वाला ग्रह कहा जाता है। इसी कारण मूलांक 4 वाले लोग सामान्य सोच से हटकर सोचने वाले, क्रिएटिव और नई राह बनाने वाले होते हैं। ये लोग परंपरागत तरीकों से अलग चलना पसंद करते हैं और अपने दम पर कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं।

यह भी पढ़ें- Lucky Gemstone: मूलांक 4 वालों को किस रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए?

साल 2026 सूर्य और राहु का संयोजन क्या संकेत दे रहा है

साल 2026 का कुल योग 01 (2+0+2+6= 10 ) है और इसी वजह से यह साल 2026 सूर्य का साल है क्योंकि 01 नंबर सूर्य का माना चाहता है तो हम यह कह सकते हैं कि सूर्य का साल और राहु का कॉम्बिनेशन बहुत ज्यादा अच्छा कॉम्बिनेशन तो नहीं है। राहु को शनिवत राहु के नाम से जाना जाता है।  शनिवत राहु तो आज के टाइम में यदि चार अंक वालों को इस साल में ग्रोथ चाहिए तो उन्हें कुछ नए आइडियाज पर काम करना होगा। यदि आप कुछ नए आइडियाज पर काम करेंगी तो आपको जरूर सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Numerology Significance of Year 2026: क्यों कहा जा रहा है 2026 को सूर्य का साल, न्यूमेरोलॉजी से जानें पूरा रहस्य और महत्व

mulnak 4 ke upay

मूलांक 4 के लिए उपाय 

अगर आपको कुछ उन्नति करनी है तो आपके लिए एक सलाह यह दी जाती है कि आप किसी भी काम की सिर्फ प्लानिंग न करें। आपको प्लानिंग की जगह उस काम को करने की जरूरत है। इस दौरान आप सिर्फ प्लानिंग ना करें। उसको अमल में भी लाएं। उस चीजों को स्टार्ट करें। काम को करके दिखाने के मूड में जाएंगे तो यह साल 2026 बहुत कुछ देकर जाएगा। नए स्टार्टअप्स को शुरू करें। काम को यदि आप मेहनत से करेंगी तो यह साल आपको बहुत कुछ देकर जाएगा।

अगर आपका मूलांक भी 4 है तो इस साल आपको अपनी योजनाओं पर अमल करने की जरूरत है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;