herzindagi
who is lord vishnu daughter in law

कौन है मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की बहु?

आज हम आपको मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की बहु के बारे में दिचास्प बातें बताने जा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-01-18, 16:40 IST

Maa Lakshmi Aur Bhagwan Vishnu Ki Bahu: हिन्दू धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु के पुत्र और उनकी बहु के बारे में कई रोचक बातें वर्णित हैं। आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इसी विषय में बात करेंगे कि आखिर कौन थे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के बेटे, कौन थी उनकी बहु और कैसे हुआ था इनका विवाह।

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के बेटे का नाम एकवीर है। हालांकि जब हरिवर्मा नामक राजा ने भगवान विष्णु के जैसे पुत्र की प्राप्ति के लिए घोर तपस्या की तब तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी ने राजा को अपने पुत्र एकवीर को सौंप दिया था।

इसे जरूर पढ़ें:इन आदतों से व्यक्ति को लगता है गरुड़ दोष, हो जाता है कंगाल

राजा हरिवर्मा ने एकवीर को पालन पोषण बहुर प्यार और संस्कारों से किया और बाद में अपना सारा राजपाट एकवीर को सौंप दिया। राजा ने एकवीर को उनके सत्य से भी अवगत कराया और उनके विष्णु (भगवान विष्णु के भयंकर छल) पुत्र होने की बात बताई। हरिवर्मा की मृत्यु के बाद एकवीर ने राजपाट संभाला।

goddess lakshmi daughter in law name

एकवीर न सिर्फ राजा होने का कर्तव्य निभा रहे थे बल्कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा में मग्न रहने लगे थे। एक दिन एकवीर भ्रमण पर निकले और जंगल जा पहुंचे वहां उनकी भेंट एक राज कन्या से हुई। वह कन्या राजा रैभ्य की पुत्री यशोमति थी।

यशोमति नदी किनारे बैठकर रो रही थी। तब एकवीर ने उनसे उनके रोने का कारण पूछा। यशोमति ने एकवीर को बताया कि उनकी एक बहन है एकावली जिसका एक राक्षस ने हरण कर लिया और उस दैत्य ने एकावली को कारागार में बंधी बना लिया है।

who is goddess lakshmi daughter in law in hindi

एकवीर ने यशोमति को दिलासा दिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह उनकी बहन एकावली को सुरक्षित उनके राज्य लौटा लाएंगे। हुआ भी ऐसा ही है। विष्णु पुत्र का तेज और साहस भी भगवान विष्णु के समान ही था तो उन्होंने क्षण भर में ही दैत्य को पराजित कर दिया।

इसे जरूर पढ़ें:बची हुई रोटी के टोटके दिला सकते हैं आपको पैसा ही पैसा

एकावली और एकवीर साथ में राजा रैभ्य के पास पहुंचे। राजा रैभ्य को जैसे ही पता चला कि एकवीर एकावली को साथ लेकर राज्य में लौट आए हैं उन्होंने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया। राजा रैभ्य विष्णु भक्त थे लिहाजा एकवीर को देखते ही उनके भीतर छिपी भगवान विष्णु की छवि को पहचान गए।

lord vishnu daughter in law name in hindi

राजा रैभ्य समझ गए कि एकवीर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी (क्यों हुआ मां लक्ष्मी और माता सरस्वती का झगड़ा) के पुत्र हैं। राजा रैभ्य ने एकवीर के समक्ष एकावली से विवाह का प्रस्ताव रखा जिसके बाद एकवीर को एकावली का विवाह हो गया। एकावली न सिर्फ एकवीर की पत्नी बल्कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पुत्रवधु यानी कि बहु कहलाईं।

तो ये थी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बहु। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।