LPG सिलेंडर हो रहा है लीक तो तुरंत करें ये काम, इस नंबर पर शिकायत दर्ज करने से कुछ ही समय में मिलेगी मदद

अगर आप इन सावधानियों का पालन करते हैं, तो आप गैस लीक से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद कर सकते हैं। यहां कुछ संकेत दिए गए हैं, जिससे आप एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने पर पहचान कर सकते हैं:

 
Which number should you dial in case of gas leak

LPG gas leak: एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होना सुरक्षा की लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, अगर सिलेंडर से गैस लीक हो रहा है तो कैसे इसकी पहचान करें? घर में मौजूद सिलेंडर के लीकेज होने पर क्या करें, ये समझ नहीं आता है। अगर समय रहते इसको ठीक नहीं किया गया, तो ये दुर्घटना का कारण भी बन सकता है।

which number should you call for help in case of lpg leakage

कई बार सिलेंडर कंपनियां द्वारा इस पर शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं मिलता है। लेकिन अब आप भारत सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर के जरिए, गैस सिलेंडर से जुड़ी हुई परेशानी को दूर कर सकते हैं। आईए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा?

LPG सिलेंडर हो रहा है लीक तो तुरंत करें ये काम

  • सबसे पहले घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां खोलें। इससे गैस को बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
  • सिलेंडर से लगने वाले आग के किसी भी स्रोत को वहां से हटा दें। इसमें स्टोव, लाइटर और यहां तक कि सिगरेट भी शामिल हैं।
  • खुद भी सिलेंडर से दूर हट जाएं। इसके लिए कम से कम 10 मीटर की दूरी बनाए रखें।
  • 100 नंबर पर फोन करके अग्निशमन विभाग यानी Fire Control Station से आपातकालीन सेवाओं को कॉल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gas Cylinder: कहीं आपके घर में गैस सिलेंडर तो लीक नहीं हो रहा है? ऐसे करें पता

अगर आप इन सावधानियों का पालन करते हैं, तो आप गैस लीक से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद कर सकते हैं। यहां कुछ संकेत दिए गए हैं, जिससे आप एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक होने पर पहचान कर सकते हैं:

  • अगर आपके घर में गैस की गंध आ रही है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। इसके लिए आप गैस के रेगुलेटर की जांच करें और स्विच ऑफ करें।
  • अगर आप सिलेंडर के पास किसी बुलबुले को देखें, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। सिलेंडर से निकलने वाली आवाज समझ नहीं आ रही है तो उस जगह पर एक या दो बूंद पानी डालें, इससे आपके सिलेंडर से बुलबुले निकलेंगे।
  • अगर आप सिलेंडर से शीटी जैसी निकलने वाली आवाज को सुनें, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके सिलेंडर से गैस लीक हो रही है।
should you call for help in case of lpg leakage

एलपीजी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

  • 1906 या 1800-233-3555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने के लिए आप 24x7 (24 hours a day, 7 days a week) उपलब्ध है।
  • इस नंबर पर कॉल करें के बाद भाषा का विकल्प चुनें, '1906' पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध है।
  • शिकायत करने के लिए आपको अपने गैस कनेक्शन का अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
  • शिकायत रजिस्टर होने के कुछ ही घंटों में गैस कंपनी से एक्सपर्ट आ जाएंगें या फिर सरकार की ओर से संचालित आपदा प्रबंधन विभाग की सहायता केंद्र से मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: कैसे पता लगाएं कि गैस सिलेंडर होने वाला है खाली

गैस लीक न हो इससे बचने के लिए अपनाएं ये तरीके:

  • रसोई में मौजूद सिलेंडर को नियमित तौर पर जांच करते रहें। अगर आप किसी भी रिसाव के संकेत देखते हैं या कोई आशंका महसूस होती है, तो तुरंत इसे बदल दें।
  • सिलेंडर को सीधे धूप में न रखें।
  • कोशिश करें कि सिलेंडर को खुले में न रखें। इसे हमेशा किसी सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए, जहां गैस लीक होने का डर कम हो।
  • सिलेंडर को कभी भी खराब या क्षतिग्रस्त हालत में पाए जाने पर रसोई में न लगाएं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP