Indoor plants for summer: आजकल बढ़ते प्रदूषण और भीषण गर्मी की वजह से हर कोई अपने घर में पेड़-पौधे लगा रहा है। ताकि शुद्ध हवा में सांस ली जा सके। वहीं प्लांट्स घर में लगाने से वातावरण को बेहतर होता ही है। साथ ही, हरे-भरे पेड़-पौधे घर की खूबसूरती में भी चार-चांद लगा देते हैं। सुबह-शाम घर के बाहर और अंदर इन प्लांट्स को देखकर मन भी प्रसन्न हो जाता है। गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग आउटडोर के साथ इनडोर प्लांट्स भी लगाते हैं। ऐसे में आपके घर के हर ओर का वातावरण फ्रेश बना रहता है। इनमें भी कई लोग केवल फूल और पत्तियों वाले पौधे तो कुछ लोग फल और सब्जी वाले प्लांट्स उगाते हैं। ताकि घर पर भी रहकर हम फ्रेश और बिना केमिकल वाली सब्जियों का आनंद उठा सकें।
गर्मियों का मौसम तो अब शुरु हो चुका है। ऐसे में हर कोई अपने घर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के उपाय खोजता रहता है। ताकि किसी भी तरह से बस भयंकर गर्मी के प्रकोप से बचा जा सके। आज हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आए हैं। जिसके जरिए आपका घर भी ठंडा और फ्रेश दोनों रहेगा। दरअसल, आज हम आपको कुछ इनडोर प्लांट्स के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको आप अपने घर के अंदर लगाकर लगा सकती हैं। यह प्लांट्स गर्मियों में भी आपके घर में ठंडक बनाए रखेंगे।
पीस लिली (peas lily)
पीस लिली का पौधा दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। यह आपके घर की सुंदरता में चार-चांद लगा देता है। इस प्लांट में बड़ी हरे रंग की पत्तियों के साथ बीच में सफेद रंग के फूल निकलते हैं। ऐसे में यह प्लांट घर के अंदर शीतलता प्रदान करता है। इस पौधे को ज्यादा धूप और पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है। यह पौधे घर के अंदर की हवा को फ्रेश भी बनाए रखने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार पीस लिली हवा से जहरीली गैसों को हटाने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें: इनडोर प्लांट्स के लिए बेस्ट होते हैं ये फर्टिलाइजर
स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
स्पाइडर प्लांट की हाइट ज्यादा नहीं होती है। इसकी पत्तियां स्पाइडर की तरह फैली हुई होती हैं। जिसके चलते इसे स्पाइडर प्लांट नाम दिया गया। इसकी पत्तियां हरे और सफेद रंग की होती हैं। यह प्लांट काफी घना होता है। इसको भी अधिक रोशनी और पानी की जरूरत नहीं होती है। इनडोर प्लांट्स में यह पौधा काफी पॉपुलर है। इसको अधिकतर घरों में लगाया जाता है। यह आपके घर के अंदर का वातावरण फ्रेश, ठंडा और खूबसूरत बनाए रखता है।
बेम्बू पाम (Bamboo Palm)
बांस के जैसा दिखने वाला यह पौधा थोड़ा हाइट में ज्यादा होता है। बेम्बू पाम घर के अंदर काफी सुंदर लगता है। यह भी गर्मियों में आपके घर को एकदम फ्रेश और कूल रखने में मदद करता है। इस इनडोर प्लांट्स को उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। इसको आसानी से हर कोई लगा सकता है। बेम्बू पाम घर में सुख-समृद्धि के लिए भी लगाया जाता है। इस पौधे को भी धूप और पानी की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। बस आपको समय-समय पर इस प्लांट की पत्तियां साफ करनी होती हैं।
ये भी पढ़ें: अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब
यदि आप भी अपने घर को गर्मियों के दिनों में ठंडा बनाए रखना चाहते हैं तो इन इनडोर प्लांट्स को जरुर लगाएं और इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों