क्या आपको पता है किस देश में होता है 13 महीने का साल? चौंका देगा आपको यहां का कैलेंडर और समय का हेर-फेर

क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पर एक साल में 13 महीने होते हैं। यकीनन आपको यह सुनकर थोड़ा- अजीब या हैरान करने वाला लगे। लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। चलिए नीचे लेख में आखिर यह देश कौन सा है और क्यों यहां अन्य देशों के मुकाबले एक साल में ज्यादा महीने होते हैं।
important point ethiopian calendar

Ethiopian Calendar Interesting Facts: हम सभी के आस-पास जो चीजें जैसे मौजूद होती हैं, हम सोच लेते हैं, कि अन्य जगहों पर भी इसी प्रकार समानताएं होगी। लेकिन जब इसके बारे में पढ़ते-सुनते या फिर देखते हैं, तो अधिक जानकारी के लिए इसके बारे में जानकारी निकालते हैं। इन सब चीजों से परे अगर कोई व्यक्ति हम से पूछे कि साल में कितने महीने होते हैं, तो आमतौर पर हम सभी यही कहेंगे कि एक साल में 12 महीने होते हैं। इसमें क्या बड़ी बात है, ये तो छोटे से बच्चे को भी पता होगा। अब आगे मैं अगर आपसे कहूं कि अन्य देशों में साल कितने महीने का होता है, तो आप ऊपर दिया गया जवाब दोबारा रिपीट करेंगे। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पर 1 वर्ष में महीने ज्यादा होते हैं। यह सुनने में अजीब लग सकता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां कैलेंडर में वास्तव में 13 महीने होते हैं। अब यकीनन आपके दिमाग में इस देश के कैलेंडर और समय को लेकर तमाम तरह के प्रश्न आ रहे होंगे।

इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आखिर अन्य देशों से यहां का कैलेंडर में 1 महीने का फर्क क्यों देखने को मिलता है। साथ ही अन्य और तथ्य जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकते हैं।

किस देश में 13 महीने का होता है साल? (Which country has a year of 13 months)

ethiopian country interesting facts

हम सभी को बचपन से यही बताया और पढ़ाया जाता है कि जनवरी से दिसंबर तक 12 महीने होते हैं, जिससे 1 साल पूरा होता है। हम सभी का लगभग पूरा जीवन इसी गणना के इर्द-गिर्द घूमता है फिर चाहे वह जन्मदिन मनाना हो, छुट्टियां हो, बिल की आखिरी तिथियां हो। अब ऐसे में अगर हमें यह सुनने को मिले कि 1 साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं, तो वास्तव में हम सभी सोच में पड़ जाएंगे। बता दें कि जिस देश की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम इथोपिया है। यहां न केवल 13 महीने का साल होता है बल्कि उनके समय की गणना भी पश्चिमी कैलेंडर से भिन्न होता है।

इसे भी पढ़ें-क्‍यों कहा जाता है कि ' जो बादल गरजते हैं, वो बरसते नहीं'? Weather से जुड़ी इस कहावत का जानिए सच

इथियोपिया देश में क्यों 13 महीने का 1 साल होता है? (Why does Ethiopia have a year of 13 months)

ethipian calender

हम सभी पश्चिमी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार चलते हैं, जिसमें 12 महीने और 365 या 366 दिन होते हैं। लेकिन इथियोपिया में अपनी एक अलग समय-प्रणाली है जिसे इथियोपियन कैलेंडर के नाम से जाना जाता है। इस कैलेंडर में 12 महीने 30 दिनों के होते हैं। इसके बाद एक 13वां महीना आता है जिसमें 5 या 6 दिन होते हैं। ये अतिरिक्त दिन को'पगुमे' कहा जाता है। साल के आखिर में इसे जोड़े जाते हैं ताकि सौर वर्ष पूरा हो सके।

यहां का कैलेंडर न केवल महीनों की संख्या बल्कि समय की गणना में भी लगभग 7 साल और 8 महीने पीछे चलता है। सीधे शब्दों में समझें तो इसका मतलब है कि जब दुनिया 2025 में है, तब इथियोपिया में अभी भी 2017 चल रहा होगा। इसके पीछे का कारण यह है कि इथियोपियन कैलेंडर ने ईसा मसीह के जन्म की गणना के लिए एक अलग आधार बिंदु का उपयोग किया था।

इथियोपिया में नया साल कब से शुरू होता है? (When does the New Year start in Ethiopia)

ethiopian calendar in hindi

भारत में आमतौर पर नया साल जनवरी में सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन अगर बात करें हिंदू नववर्ष की तो यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इसी प्रकार इथियोपिया में नया साल 11 या 12 सितंबर को मनाते हैं, जिसे एंकुटताश कहा जाता है। यह त्योहार उस समय आता है जब गर्मी का मौसम समाप्त होता है। बारिश रुक जाती है और हरियाली लौट आती है, जिससे यह एक खुशी का अवसर बन जाता है।

इसे भी पढ़ें-मुर्गा पक्षी है या जानवर? जानें इससे जुड़े और भी इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP