इन सेलेब कपल्स ने इंस्टाग्राम पर किया अपना रिलेशनशिप एक्सेप्ट

आज के समय में सेलेब्स अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के सहारे जुड़ना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे कई सेलेब कपल्स हैं, जिन्होंने अपने रिलेशनशिप का खुलासा इंस्टाग्राम के जरिए किया।

celeb couples accepted their relationship on instagram in hindi

बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर हमेशा ही एक बज़ फैन्स के बीच में रहता है। दर्शक सिर्फ अपने फेवरिट स्टार के नए प्रोजेक्ट्स के बारे में ही जानना नहीं चाहते हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें जानने में भी उनकी काफी रूचि रहती हैं।

आमतौर पर, सेलेब्स के हर नए प्रोजेक्ट्स के साथ उनका नाम उनके को-स्टार के साथ जुड़ जाता है। सेलेब्स के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। अधिकतर सेलेब्स इस तरह की अफवाहों को लेकर चुप ही रहते हैं।

वहीं, कुछ सेलेब्स सामने आकर खुद ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताते हैं। इसके लिए वे एक अलग तरीका अपनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिलेशन के बारे में बताया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब कपल्स के बारे में बता रहे हैं-

प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी

priya banerjee relationship

बॉलीवुड सेलेब प्रतीक बब्बर इन दिनों खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया बनर्जी के साथ इन दिनों रिश्ते में हैं। उनके इस रिलेशनशिप को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया में खबरें चल रही थीं। लेकिन अब प्रतीक ने खुद ही अपने इंस्टा हैंडल अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया है।

इस कपल ने वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते का इजहार दुनिया के सामने किया और इसके लिए दोनों ने अपनी बॉडी पर दोनों के नाम के इनिशियल मतलब पी और बी का टैटू बनवाया।

14 फरवरी, 2023 को प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें अपलोड कीं।(ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर... तीनों टाइम बिरयानी खा सकती हैं प्रिया बैनर्जी) पहली तस्वीर में, इस कपल को बालकनी पर खड़े होकर नज़ारे का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रतीक और प्रिया को अपने मैचिंग टैटू को फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका और निक फैन्स के फेवरिट कपल है। जून 2018 में निक ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने दिल की आंखों वाला इमोजी भी पोस्ट किया गया था।(Priyanka और Nick के लव मोमेंट्स, ऐसे रहा 4 साल का सफर) कुछ समय बाद प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ खड़े निक की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, माई फेवरिट मैन। इस तरह इस खूबसूरत जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का ऐलान किया।

गौहर खान और ज़ैद दरबार

gauhar khan relationship

गौहर खान इन दिनों एक नन्ही सी जान के दुनिया में आने का इंतजार कर रही हैं। लेकिन शादी से पहले वह अक्सर अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात करने से बचती रहीं। हालांकि, बाद में उन्होंन एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जैद के साथ अपनी सगाई को कंफर्म किया। जैद ने भी वही तस्वीर अपने प्रोफाइल पर शेयर की और अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने ऑफिशियल किया।

इसे भी पढ़ें- गौहर खान के इन इंडियन वियर लुक्स से आप भी लें इंस्पिरेशन

केएल राहुल और अथिया शेट्टी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी अब डेटिंग कपल से पति-पत्नी बन चुके हैं। शुरुआत में उनके रिलेशन को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। बाद में सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, क्रिकेटर ने अथिया के जन्मदिन पर उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर शेयर की और कैप्शन दिया, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार!“ इस तरह उन्होंने बेहद ही प्यारे अंदाज में अपने रिलेशन को एक्सेप्ट किया।

इसे भी पढ़ें- महल जैसे घर में रहती हैं अथिया शेट्टी, तस्वीरें देख आप भी बोलेंगे वाह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP