herzindagi
vastu tips for plants

घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के अनुसार लगाएं स्नेक प्लांट

अगर आप वास्तु के नियम के अनुसार घर में चीजें रखती हैं तो जानें घर की सुख समृद्धि के लिए स्नेक प्लांट की सही दिशा क्या होनी चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2022-05-04, 18:34 IST

प्रकृति हमारे जीवन के लिए सबसे अच्छा उपहार है जो मनुष्यों से बहुत अधिक अपेक्षा किए बिना अनगिनत लाभ देती रहती है। बात चाहे घर को सजाने की हो या फिर घर में वास्तु के अनुसार पौधे लगाने की, प्रकृति विशेष रूप से मददगार है। लोग घर की खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं और वास्तु के अनुसार सभी चीजों को सही दिशा में रखते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र इस बात की जानकारी देता है कि घर का हर एक कोना किस तरह से सजाया जाए जिससे घर से सभी नकारात्मक शक्तियां डोर हो सकें। वास्तु के अनुसार घर में पेड़ पौधों की सही दिशा और सही जगह निर्धारित है।

ऐसा माना जाता है कि कुछ विशेष पौधों को घर के भीतर या फिर गार्डन में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और घर में खुशहाली आती है। ऐसी ही पौधों में से एक है स्नेक प्लांट। दरअसल इस पौधे को घर की सजावट के लिए इस्तेमाल तो किया ही जाता है और यह वास्तु के अनुसार भी घर में समृद्धि का कारण बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस पौधे को घर में लगाने की एक सही दिशा है और घर के कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां ये पौधा लगाना अत्यंत लाभकारी होता है। आइए वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया जी से जानें घर में स्नेक प्लांट लगाने के लिए वास्तु के कुछ नियमों के बारे में।

किस स्थान पर रख सकते हैं स्नेक प्लांट

snake plant vastu

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की सुख समृद्धि के लिए स्नेक प्लांट को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह उगाया जा सकता है और घर के सही क्षेत्र में रखने पर इसके कई फायदे होते हैं। इस पौधे का वास्तु में बाथरूम और बेडरूम के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे लिविंग रूम और हॉल में कुछ नुकीले कोनों में भी रखा जा सकता है। इसे हमेशा लिविंग रूम के उस हिस्से में रखा जाना चाहिए जो कि घर में आने जाने वाले लोगों की सीढ़ी नजर में पड़े। कभी भी इस पौधे को दूसरों से छिपाकर नहीं रखना चाहिए। दरअसल ये घर के लोगों को किसी भी बुरी दृष्टि से बचाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इसे जरूर पढ़ें:पॉजिटिव एनर्जी के लिए लिविंग रूम की सजावट में इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

स्नेक प्लांट के वास्तु लाभ

वास्तु के अनुसार, स्नेक प्लांट के कई फायदे हैं क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह पौधा ऐसा पौधा है जिसके एक पौधे से कई अन्य पौधे निकल आते हैं इसलिए इसे समृद्धि और आर्थिक लाभ का प्रतीक भी माना जाता है।

स्नेक प्लांट के लिए वास्तु दिशा

snake plant vastu tips

स्नेक प्लांट को घर में रखने के लिए वास्तु की दिशा बहुत ज्यादा मायने रखती है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु की सही दिशा के अनुसार रखा स्नेक प्लांट घर को कई समस्याओं से बचाता है। वास्तु के अनुसार, स्नेक प्लांट को घर के पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी कोनों में सबसे अच्छी स्थिति में रखा जा सकता है। इन दिशाओं में रखे हुए स्नेक प्लांट घर के लाभ के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं। यदि आप घर में वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट लगाना चाहते हैं तो आपको इसकी सही दिशा को ध्यान में जरूर रखना चाहिए।

इस तरह रखें स्नेक प्लांट

यदि वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट लगा रहे हैं तो ध्यान में रखें कि इसे कभी भी किसी मेज या किसी अन्य सतह में न रखें। इस पौधे को हमेशा जमीन में ही रखना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह पौधा किसी अन्य इनडोर प्लांट से घिरा नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किसी अन्य पौधे से घिरा स्नेक प्लांट नकारात्मक ऊर्जा लाता है। हालांकि कई लोगों का माना है कि स्नेक प्लांट घर में दरिद्रता लाता है और घर में अशांति का कारण बनता है , लेकिन वास्तुशास्त्र इस बात को नहीं मानता है बल्कि ऐसा माना जाता है कि जिस घर में स्नेक प्लांट लगा होता है वहां सुख समृद्धि का वास होता है।

करियर में सफलता दिलाता है स्नेक प्लांट

snake plant vastu for home

एक स्नेक प्लांट आपके घर में स्थित स्टडी रूम में रखने पर आपके ध्यान केंद्रित करने और ज्यादा अच्छे तरीके से काम करने की क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है। आप अपने कार्यालय में कहीं भी, अपनी डेस्क पर, खिड़की पर, या बुकशेल्फ़ पर स्नेक प्लांट लगा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:वास्तु के अनुसार स्टडी रूम में करवाएं यह कलर, बच्चे का पढ़ाई में लगेगा मन

डाइनिंग एरिया में लगाएं स्नेक प्लांट

वास्तु विशेषज्ञों का सुझाव है कि डाइनिंग रूम में यदि आप विभिन्न आकार के स्नेक प्लांट लगाते हैं तो यह पौधा आपसी प्रेम भाव बढ़ाने का काम करता है। एक छोटा सा स्नेक प्लांट आप डाइनिंग टेबल के बीचों बीच भी रख सकते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

इस प्रकार घर में वास्तु के अनुसार लगा हुआ संके प्लांट घर की सुख समृद्धि में वृद्धि करने के साथ घर को धन धान्य से पूर्ण भी करता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।