बिग बॉस 16 में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो शुरू हुए एक महीना हो चुका है, ऐसे में देखना यह होगा कि आखिर तक कौन टिकता है और शो की ट्रॉफी किसके नाम होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बिग बॉस के विनर्स अभी क्या कर रहे हैं।
राहुल रॉय
View this post on Instagram
बिग बॉस के पहले ही सीजन की ट्रॉफी और एक करोड़ की रकम जीतने वाले राहुल रॉय काफी समय से लाइमलाइट से दूर रहें। हालांकि, उन्हें फिल्में तो मिलीं लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं। यहां तक कि दर्शकों को उनकी फिल्म कब आई और गई इसके बारे में पता भी नहीं चला।
आशुतोष कौशिक
बिग बॉस सीजन दो के विनर आशुतोष कौशिक थे। शो जितने के बाद वह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और इस चकाचौंध भरी दुनिया से गायब हो गए।
विंदू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह ने भी बिग बॉस में हिस्सा लिया था और वह यह शो जीते भी थे। शो से बाहर निकलने के बाद वह कमबख्त इश्क, हाउसफुल और सन ऑफ सरदार जैसे फिल्मों में साइड रोल में नजर आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में कुछ कास काम नहीं मिला।
श्वेता तिवारी
टीवी जगत की बहु श्वेता तिवारी शो में आने से पहले भी काफी फेमस थीं। उन्होंने शो में भी अपना चार्म दिखाया और बेहतरीन गेम के चलते शो का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद साल 2020 में वह 'मेरे डैड' की दुल्हन टीवी सीरियल में नजर आईं। श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।
जूही परमार
टीवी के सबसे फेमस शो 'कुमकुम " में जूही परमार काम कर चुकी हैं। इसी शो से उन्हें अपनी असली पहचान मिली थी। इसके बाद वह बिग बॉस सीजन 5 की कंटेस्टेंट बनीं और शो का टाइटल अपने नाम किया। साल 2020 में उन्होंने 'हमारी वाली गुड न्यूज' शो में काम किया था।
इसे भी पढ़ें:बिग बॉस में हुई इन लड़ाइयों ने मचा दिया था बवाल, केवल जुबान ही नहीं चले थे हाथ- पैर भी
उर्वशी ढोलकिया
अगर आपने 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल देखा होगा तो आप कामोलिका को तो जरूर जानते होंगे। कामोलिका का किरदार निभाकर उर्वशी ढोलकिया ने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। यह सीरियल उस समय बेहद हिट था। इसके बाद उर्वशी बिग बॉस के सीजन 6 में नजर आईं।
ट्रॉफी के साथ 50 लाख की रकम जीतकर वह शो से बाहर निकलीं। इसके बाद उन्होंने 'नच बलिए सीजन 9' में हिस्सा लिया, जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेव के साथ दिखीं। आजकल वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बेटे के साथ फनी विडियो बनाकर डालती हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
गौहर खान
बिग बॉस का सीजन 7 काफी मजेदार था। इस सीजन को गौहर खान ने जीता था। शो के बाद उन्हें काफी काम मिला है। वह फेमस वेब सीरीज 'तांडव' में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके रोल को खूब पसंद किया गया है। इसके बाद वह कई म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी है। उन्होंने साल में 2020 में जैद दरबार से शादी की।
गौतम गुलाटी
सीजन 8 में अपने नाम का डंका बजाने वाले कंटेस्टेंट थे गौतम गुलाटी। शो में भीड़ के साथ खेलने के बाद जब उन्होंने खुद के लिए अकेले खेलना शुरू किया वहीं से वह रियल गेम प्लेयर बन गए थे और प्लेयर ट्रॉफी न जीते ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि, शो जितने के बाद उन्हें ज्यादा काम नहीं मिला। काफी लंबे समय बाद उन्हें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का शो 'मुझसे शादी करोगी' में देखा गया, जहां वह शो के होस्ट बने थे। इसके बाद वह 'बहन होगी तेरी' और हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म 'राधे' में नजर आए थे।
प्रिंस नरूला
View this post on Instagram
एमटीवी रोडीज और स्पिल्ट्सवीला जीतने के बाद प्रिंस नरूला ने बॉस में भी अपने नाम का झंडा लहराया था। इस शो में उन्हें अपनी हमसफर यूविका चौधरी भी मिलीं। इसके बाद उन्होंने एमटीवी रोडीज शो भी जज किया।
मनवीर गुर्जर
बिग बॉस के सीजन 10 में सेलिब्रिटी बनाम कॉमनर हुआ था। इस शो में नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर भी शामिल हुए थे। शो जीतने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मनवीर को दर्शक सीरियल में देख पाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वह लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हो गए।
शिल्पा शिंदे
View this post on Instagram
'अंगूरी भाभी' के किरादर से सबके दिलों पर राज करने वाली शिल्पा शिंदेs को भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने बिग बॉस के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था। इस सीजन में विकास गुप्ता और हिना खान जैसे सेलिब्रिटी भी आए थे। हिना खान को पीछे छोड़ उन्होंने शो जीता। साल 2020 में एएलटी बालाजी की वेब सीरिज 'पौराशपुर' में काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह 'झलक दिखलाजा' 10 में नजर आईं।
दीपिका कक्कड़
सिमर के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी बिग बॉस 12 की ट्रॉफी जीत चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'पलटन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला
View this post on Instagram
सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल हुए थे। शो में उनके गेम खेलने और पर्सनैलिटी ने सबका दिल जीत लिया था। शो के बाद सिद्धार्थ म्यूजिक वीडियो एलबम 'दिल को करार आया' में नजर आए थे। हालांकि, वह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका साल 2021 में निधन हुआ था।
रूबीना दिलैक
रूबीना दिलैक को बिग बॉस में द बॉस लेडी का टैग मिला था। उनकी दमदार पर्सनैलिटी ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया था। इसी के कारण वह शो भी जीती थीं। सीजन 14 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखलाजा 10' की कंटेस्टेंट बनीं।
तेजस्वी प्रकाश
View this post on Instagram
तेजस्वी प्रकाश भी छोटे पर्दे पर काम कर चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 15 में भी वह अपने गेम के चलते खूब पॉपुलर हुईं थीं और शो भी जीता था। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर का नागिन 6 में काम मिला। तेजस्वी प्रकाश मन कस्तूरी रे से मराठी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म आज रिलीज होगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों