First Budget: हर साल 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाता है। बजट का सीधा-सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। यही वजह है कि बजट को लेकर सड़क से संसद तक चर्चा होती है। इस साल भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। बजट 2025 को लेकर मिडिल क्लास में खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। लेकिन, यहां आजाद भारत के पहले बजट की बात करने जा रहे हैं। उस समय वित्त मंत्री अपने हिसाब से देश की अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा करते थे। अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय खर्च का हिसाब सारा कुछ वित्त मंत्री के पास होता था। अगर बजट को करीब को समझा जाए तो कई ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में हम जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको आजाद भारत के पहले बजट और आजादी मिलने से पहले के बजट के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में करीब से।
भारत को आजाद हुए 76 साल पूरे हो गए हैं। आजादी मिलने के बाद पहला यूनियन बजट 26 नवंबर साल 1947 को पेश किया गया था। यह बजट ब्रिटिश राज से आजादी मिलने के तीन महीने के भीतर प्रस्तुत किया गया था। इस बजट को देश के पहले वित्त मंत्री आर शनमुखम चेट्टी ने जारी किया था। अगर बात करें इस बजट के समय सीमा की, तो यह अगस्त 1947 से लेकर मार्च 1948 तक के लिए प्रस्तुत किया गया था। आजाद भारत का पहला बजट करीब साढ़े सात महीनों के लिए लाया गया था।
इसे भी पढ़ें- भारतीय मूल की वो ताकतवर महिलाएं, जिन्होंने वर्ल्ड राजनीति में बनाया अपना मुकाम
आजाद भारत के पहले बजट के सबसे ज्यादा खर्च की बात करें, तो उस समय 92.74 करोड़ रुपये का खर्च रक्षा बजट पर किया गया था। इस यूनियन बजट में 171.15 करोड़ रुपये का खर्च आया था और बजट में 197.29 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया गया था। (भारत की सबसे मजबूत महिला पॉलिटिशियन)
भारत का पहला औपचारिक बजट ब्रिटिश हुकूमत के अंतर्गत पेश किया गया था। उस समय का बजट ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेम्स विल्सन ने 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया था। आपको बता दें कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद ब्रिटिश साम्राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा था जिसकी वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए यह बजट पेश किया गया था।
इसे भी पढ़ें- आजादी के कई साल बाद कैसे बनीं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री, जानिए इनकी इंस्पायरिंग स्टोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik, Sutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।