आपने खाने पीने से लेकर बहुत सारी प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके सालों से चल रही फ्रिज और वॉशिंग मशीन की भी एक एक्सपायरी डेट होती है, जिसे अनदेखा करने पर सिक्योरिटी के साथ-साथ परफॉर्मेंस पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। आइए समझते हैं कि ये उपकरण कब तक चल सकते हैं और उनकी एक्सपायरी डेट कब होती है।
रेफ्रिजरेटर को कब बदलना चाहिए?
आम तौर पर, रेफ्रिजरेटर को करीब 10 से 18 साल में बदलना चाहिए। हालांकि, अगर फ्रिज में कोई समस्या नजर आ रही है, तो आपको नए रेफ्रिजरेटर की लागत और समय-समय पर मरम्मत के लिए लगने वाले खर्च का आकलन करना चाहिए।
फ्रिज को बदलने के कुछ संकेत
- फ्रिज में ज्यादा घिसाव के लक्षण दिखना
- फ्रिज को बड़ी मरम्मत की जरूरत होना
- फ्रिज पूरी तरह से काम करना बंद कर देना
कॉम्पैक्ट रेफ्रिजरेटर का जीवनकाल और भी कम होता है, जो 4 से 12 साल तक होता है। अगर आप ज्यादा ऊर्जा-कुशल या अलग स्टाइल के रेफ्रिजरेटर में अपग्रेड नहीं करना चाहते, तब तक ठीक से काम कर रहे रेफ्रिजरेटर से छुटकारा पाने का कोई कारण नहीं है।
वॉशिंग मशीन को कब बदलना चाहिए?
अगर नियमित तौर पर रखरखाव और इस्तेमाल किया जाए, तो वॉशिंग मशीन 10 से 15 साल तक चल सकती है। हालांकि, 10 साल की उम्र के बाद इसमें खराबी आने या गलत तरीके से काम करने की संभावना ज्यादा हो जाती है। अगर आपकी वॉशिंग मशीन 15 साल से ज़्यादा पुरानी है, तो उसे बदलना समझदारी भरा होगा। वहीं, अगर यह 6 से 8 साल पुरानी है, तो मरम्मत करवाना या बदलना, दोनों ही विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
मरम्मत करवाने का फायदा यह भी होता है कि मशीन को कई साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, अगर मरम्मत की लागत मशीन की मौजूदा कीमत के 50 फीसदी से ज़्यादा है, तो इसे बदलने पर विचार करना चाहिए। खासकर अगर यह 8 साल से ज्यादा पुरानी है।
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से करें अपनी वॉशिंग मशीन को साफ, कम होगी रिपेयरिंग की जरूरत
वॉशिंग मशीन को बदलने का फैसला लेने से पहले, इन बातों पर भी ध्यान देना चाहिए
अगर ड्रम अपनी जगह से अलग होने लगे या गैस्केट पर फफूंद या ज्यादा नमी दिखे, तो इसका मतलब है कि नया उपकरण खरीदने का समय आ गया है। अगर वॉशिंग मशीन से सामान्य से ज़्यादा शोर आ रहा है या ऐसी आवाजें आ रही हैं जो पहले नहीं आती थीं, तो उसे देखने की जरूरत है। हो सकता है कि कोई सेवा जरूरी हो या फिर नई सेवा की जरूरत हो।
फ्रिज में ब्लास्ट होने की कई वजहें हो सकती हैं
- समय के साथ, धूल और गंदगी कूलिंग कॉइल को बंद कर सकती है, जिससे मोटर पर दबाव बढ़ जाता है और विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।
- अगर फ्रिज को ठीक से इंस्टॉल नहीं किया गया है या अगर वे हवादार जगह पर नहीं रखे गए हैं, तो यह ज्यादा गर्म होने और विस्फोट का कारण बन सकता है।
- वायरिंग में गड़बड़ी भी फ्रिज में धमाके की वजह बन सकती है।
- अगर फ्रिज का कंप्रेसर या मोटर ज्यादा गर्म हो जाता है या फिर फेल हो जाता है, तो ये धमाके की वजह बन सकता है।
- अगर फ्रिज का दरवाजा बंद होने में दिक्कत आ रही है, तो ये नमी और ठंडी हवा के रिसाव की वजह बन सकता है। इससे फ्रिज के ओवरहीट होने का खतरा है, जो आगे जाकर ब्लास्ट भी करवा सकता है।
- बिजली के तारों में खराबी, पावर प्लग, बिजली आपूर्ति कॉर्ड में खराबी, पंखे की मोटर या कंप्रेसर पंखे में खराबी, फ़्रीजर कैपेसिटर में खराबी, फ्रिज फटने की संभावना रहती है।
- बिजली आपूर्ति में उतार-चढ़ाव होने पर भी फ्रिज को अनप्लग करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: कभी खराब नहीं होगी वॉशिंग मशीन, आजमाएं ये यूनिक ट्रिक्स
कब ब्लास्ट हो सकता है वॉशिंग मशीन
- मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े डालने से मशीन की बैलेंसिंग बिगड़ सकती है, जिससे मोटर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।
- खराब वायरिंग या विद्युत सॉकेट में खराबी से शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जो मशीन में आग लगने या ब्लास्ट का कारण बन सकता है।
- बहुत पुरानी या खराब स्थिति में मशीन का इस्तेमाल करना, जिसमें खराबी हो सकती है और ब्लास्ट का कारण बन सकता है।
- तेज धूप में वॉशिंग मशीन के इलेक्ट्रिक और प्लास्टिक पार्ट्स गर्म हो सकते हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस और उम्र कम हो सकती है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों