फ्रिज की मदद से आप खाने को स्टोर कर सकती हैं और वह जल्दी खराब भी नहीं होता है, लेकिन क्या फ्रिज को 24 घंटे ऑन रखना चाहिए ? अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है। चलिए आज आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
घर में फ्रिज को हमेशा ऑन रखना क्या सही है?
अगर फ्रिज को हमेशा नहीं ऑन रखेंगी तो इसके कारण फ्रिज के अंदर रखा खाना खराब हो सकता है और फ्रिज को बंद रखने से इसमें फंगस लगने की संभावना होती है। इसके अलावा अगर फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखा जाता है तो उसका कंप्रेसर जाम हो जाता है।
फ्रिज के अंदर का तापमान ठंडा होता है, जिससे इसमें रखी हुई चीजें न तो खराब होती हैं न ही उनमें दुर्गन्ध आती है। इसलिए अगर आपने फ्रिज में खाना रखा हुआ है तो आपको फ्रिज को हमेशा ऑन ही रखना चाहिए।
घर में फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखने से क्या होगा?
लंबे समय तक फ्रिज को अगर बंद रखा जाता है तो उसका कंप्रेसर जाम हो जाता है। इसकी मोटर लिमिटेड टॉर्क के लिए बनी होती है, ऐसे में लंबे समय तक फ्रिज के बंद रहने से इसके पिस्टन में नमी आ जाती है और फिर आप लंबे समय बाद जब फ्रिज को ऑन करते हैं, तो उसके मोटर की टॉर्क काम नहीं करेगी और वह जाम हो जाएगी। ऐसा करने से फ्रिज खराब भी हो जाता है।(फ्रिज डोर के रबड़ पर जम गई है गंदगी, तो ऐसे करें साफ)
साथ ही , मोटर की टॉर्क जाम होने की वजह से वह ओवरहीट हो जाएगा और उसका कंप्रेसर भी खराब हो जाएगा।इसे भी पढ़ें- फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स
फ्रिज का तापमान कितना रखें?
फ्रिज का तापमान सर्दी और गर्मी में अलग-अलग रखना चाहिए। गर्मियों में फ्रिज के कंप्रेसर को ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है, जिससे ठंडक भी काफी हो जाती है और इसलिए गर्मियों में यह बिजली की खपत भी ज्यादा करता है। वहीं, दूसरी ओर सर्दियों में फ्रिज का कंप्रेसर कम चलता है।
आपको फ्रिज से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों