Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:24 PM IST HZ Awards 2026
sridevi ke laadla film

फिल्म लाडला के सेट पर श्रीदेवी के साथ घटी थी अजीब घटना, डर गए थे लोग

फिल्म लाडला की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद रवीना टंडन और शक्ति कपूर दोनों डर गए थे।
Editorial
Updated:- 2021-06-18, 14:23 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिसमें अनगिनत सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। बात जब हिट फिल्मों की आती है तो 'लाडला' का जिक्र जरूर किया जाता है। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ रवीना टंडन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए श्रीदेवी की जगह दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती को कास्ट किया गया था, लेकिन अचानक उनके निधन के बाद फिल्म में उनके रोल के लिए श्रीदेवी को ऑफर दिया गया।

इस फिल्म को 6 महीने बाद दोबारा शूट किया गया। फिल्म लाडला में दिव्या भारती शीतल जेटली का किरदार निभा रही थीं, लेकिन बाद में श्रीदेवी ने सारे सीन्स को दोबारा शूट किया। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ कुछ अजीबोगरीब घटनाएं घटीं, जिससे एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सेट पर मौजूद सभी लोग डर गए थे।

क्या हुआ था लाडला के सेट पर

laadla film

आईबीटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक सीन में श्रीदेवी के साथ रवीना टंडन और शक्ति कपूर थे। श्रीदेवी डायलॉग बोलते वक्त बार-बार उसी जगह अटक रही थीं जहां दिव्या भारती हुआ करती थीं। यह देख रवीना टंडन और शक्ति कपूर दोनों ही डर गए। बार-बार होने पर सेट पर मौजूद लोग दंग रह गए थे और उन्होंने शूटिंग बीच में ही रोक दी। आखिरकार फैसला किया गया कि शूटिंग शुरू करने से पहले सेट पर गायत्री मंत्र का जाप और पूजा करवाई जाए। यह सब पूरा होने के बाद दोबारा से शूटिंग शुरू की गई और तब फिल्म बनकर तैयार हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार दिव्या भारती की मौत से पहले उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी थी और 80 फीसदी शूट पूरा हो चुका था। मगर अचानक उनकी मौत से बीच में शूटिंग रोकनी पड़ गई थी। यही नहीं अभी भी लाडला में दिव्या भारती के शूट किए हुए कई सीन, यूट्यूब पर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:टीवी सीरियल अनुपमा की 'राखी' तसनीम शेख की लाइफ से जुड़े रोचक तथ्‍य जानें

फिल्म लाडला के अलावा दिव्या भारती ने इन फिल्मों को किया था साइन

divya bharti and sridevi

दिव्या भारती ने सिर्फ लाडला में नहीं बल्कि मोहरा, और विजयपथ जैसी फिल्मों को भी साइन किया था। हालांकि उन्होंने ‘रंग और शतरंज’ जैसी फिल्मों की आधी शूटिंग कर ली थी, लेकिन अचानक उनकी मौत से इन फिल्मों की शूटिंग दोबारा हुई। वहीं फिल्म लाडला में दिव्या भारती के साथ रवीना टंडन भी थीं, और उन्हें शूटिंग करते वक्त काफी मुश्किले आई थीं। पहली बार दिव्या भारती के साथ शूटिंग करने के बाद उन्होंने दोबारा श्रीदेवी के साथ सारे सीन्स को शूट किया था। बता दें कि दिव्या भारती और श्रीदेवी दोनों की मौत अचानक ही हुई थी। दोनों एक्ट्रेसेस की मौत एक गुत्थी बनकर रह गई।

इसे भी पढ़ें:चोली के पीछे गाने की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर की इस डिमांड से नीना गुप्ता को झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी

श्रीदेवी की हमशक्ल मानी जाती थीं दिव्या भारती

ladla movie

इंडस्ट्री में दिव्या भारती को श्रीदेवी का हमशक्ल बताया जाता था। इस बारे में जब एक इंटरव्यू में दिव्या भारती से सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद स्वीट तरीके से कहा कि यह बहुत ही शानदार तरीफ है। इसके बाद उन्होंने बताया कि दोनों एक बार एयरपोर्ट पर मिले थे और दोनों के बीच हाय हेलो भी हुई थी। यही नहीं दिव्या भारती ने कहा कि लोग मुझे भले ही उनकी हमशक्ल मानते हैं, लेकिन वह बेहद खूबसूरत हैं। उनका चेहरा बिल्कुल बेदाग है, लेकिन मेरे चेहरे पर कई सारे पिंपल्स हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।