herzindagi
vastu of sun rise

Vastu Tips: कब कौन सा काम करना होता है शुभ , पंडित जी से जानें

वास्‍तु शास्‍त्र में हर काम करने का एक सही समय बताया गया है। सही समय पर सही कार्य करने से आपको शुभ फल मिल सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-06-28, 17:20 IST

वास्‍तु शास्‍त्र में सूर्य को बहुत महत्‍व दिया गया है। हिंदु धर्म में सूर्य को ईश्‍वर का दर्जा प्राप्‍त है और लोग सूर्य की पूजा भी करते हैं। मानव जीवन के लिए सूर्य का प्रकाश और सूर्य की दिशा दोनों ही महत्‍वपूर्ण हैं। जहां सूर्य का प्रकाश जीवन देता है, वहीं सूर्य की दिशा समय निर्धारित करती है। अगर आप सूर्य की दिशा के अनुसार अपने दिनभर के काम को बांट लेंगे तो यह स्‍थिति सुविधाजनक होने के साथ ही आपको शुभ फल भी देगी।

उज्‍जैन के पंडित कैलाश नारायण शर्मा कहते हैं, 'हर कार्य को करने का एक सही समय होता है। अगर सूर्य की दिशा के अनुसार आप हर काम को सही वक्‍त पर करते हैं तो इससे बहुत ही शुभ मिल सकते हैं।' तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि किस वक्‍त कौन सा कार्य करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: कौन सी धातु के बर्तन में करें भोजन, पंडित जी से जानें लाभ और हानि

मेडिटेशन करने के लिए

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का बहुत महत्‍व बताया गया है। वास्‍तु शास्‍त्र में ब्रह्म मुहूर्त के लिए कहा गया है कि यह शरीर को अंदर और बाहर दोनों ही तरफ से शुद्ध करने का सबसे अच्‍छा समय होता है। रात के 3 बजे से सुबह के 6 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहता है। इस दौरान सूर्य घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में होता है।मेडिटेशन के लिए सही वक्‍त भी यही होता है। आप मेडिटेट करके शरीर के अंदर की अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं। साथ ही वास्‍तु में ब्रह्म मुहूर्त में नहाने का भी महत्‍व बताया गया है। इस समय स्‍नान करने से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं।

घर की साफ-सफाई के लिए

प्रति दिन घरकी साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है। देवी लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करना चाहते हैं तो इसके लिए भी घर को साफ रखें। साथ ही घर साफ होने से घरवालों की सेहत भी दुरुस्‍त रहती है। वास्‍तु के हिसाब से घर की साफ-सफाई के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक का समय सही रहता है। इस समय सूर्य घर की पूर्वी दिशा में होता है, जिससे घर में पर्याप्‍त नेचुरल लाइट रहती है। सूर्य की रौशनी पड़ने से घर प्राकृतिक रूप से भी साफ हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में फिटकरी रखने के 5 टिप्‍स, दूर होगा वास्‍तुदोष होगी धन की बारिश

vastu of cooking

भोजन पकाने के लिए

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय भोजन पकाने के लिए वास्‍तु के हिसाब से बेस्‍ट होता है। इस समय सूर्य घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में होता है। इस वक्‍त पका भोजन स्‍वास्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा होता है।

आराम का समय

दोपहर में घर के सारे काम निपटाने के बाद कुछ देर शरीर को आराम देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक थोड़ा आराम कर सकते हैं। इस वक्‍त सूर्य दक्षिण दिशा में होता है। वास्‍तु के अनुसार बेडरूम के लिए भी यही दिशा अच्‍छी मानी गई है।

पढ़ाई के लिए सही वक्‍त

वास्‍तु के अनुसार अगर आपके घर में बच्‍चे हैं तो आप उन्‍हें दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक अध्‍ययन करने के लिए कहें। इस वक्‍त सूर्य की दिशा दक्षिण-पश्चिम होती है। यदि इस वक्‍त बच्‍चे अध्‍ययन करते हैं तो उन्‍हें किताब में लिखी हर बात अच्‍छे से समझ में आती है और वह एग्‍जाम में अच्‍छे अंक भी प्राप्‍त करते हैं।

डिनर करने का सही समय

वास्‍तु के अनुसार शाम 6 से रात 9 बजे के बीच अगर आप घर की पश्चिमी दिशा में बैठ कर भोजन करते हैं तो यह भोजन आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है। अगर घर के बाकी सदस्‍य भी इस वक्‍त साथ में बैठ कर भोजन करते हैं तो इससे आपसी प्रेम बना रहता है।

vastu of sleeping

सोने के लिए उत्‍तम समय

वास्‍तु के हिसाब से रात 9 बजे से लेकर रात 3 बजे तक सोने के लिए सबसे उत्‍तम समय होता है। इस दौरान अगर आप नहीं सोते हैं तो आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।

वास्‍तु में हर काम को करने के लिए जो वक्‍त निर्धाति किया गया है, कोशिश करें कि उसी समय पर वह कार्य करें। इससे आपको जीवने मे अच्‍छे परिणाम देखने को मिलेंगे। अगर आप और भी वास्‍तु टिप्‍स जानना चाहती हैं तो जुड़ी रहें HerZindagi से।

Image Credit:freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।