एआई का आना भले ही कुछ कामों को आसान करने के लिए फायदेमंद साबित हुआ। लेकिन मशीनों का बढ़ता प्रभाव मानव जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। पहले जहां किसी एक काम के अलग-अलग हिस्से को कम समय में पूरा करने के लिए कई व्यक्ति को काम पर लगाया जाता है। वहीं अब एआई और टेक्नोलॉजी के आने के साथ से इंसानों के बेरोजगारी का क्रम तेजी से बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में आने वाले समय को देखते हुए हर एक शख्स अपनी नौकरी के ऊपर मंडरा रहे खतरे को देखकर परेशान है। खासतौर से यह खतरा कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के ऊपर हैं। बीते दिन अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की गई। ऐसे में यह एक सोचनीय विषय बन गया है कि हमें अपनी नौकरी को बचाने के लिए किस चीज पर काम करना चाहिए। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन स्किल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कभी-भी एआई रिप्लेस नहीं कर सकता है।
थेरपिस्ट एंड काउंसलर
थेरपिस्ट और काउंसलर अपने मरीज के साथ इमोशनल बॉन्डिंग बनाकर उनकी समस्या का समाधान निकालने का काम करते हैं। एआई भले ही आपके उत्तर का जवाब दे सकता है। आपकी बातों को इमेजिन कर सकता है। लेकिन एआई मनुष्य सहानुभूति की तरह काम नहीं करता। मनुष्य सामने वाले व्यक्ति की बातों को समझकर सामाजिक अंतःक्रियाओं की सूक्ष्मताएं, जटिल भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को समझना और सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेना में सक्षम है।
वकील और जज
किसी घटना, विवाद आदि के बारे में फैसला करने के लिए आम नागरिक वकील और जज की मदद लेता है। इसके लिए वकील को केस के सभी पहलू को बारीकी से समझने के साथ केस से जुड़े फैक्ट्स कोर्ट में जमा और क्लाइंट का ट्रस्ट को बनाए रखने का काम करते हैं। इसी तरह से जज सभी पक्षों की बात और सबूतों के अनुसार फैसला करता है। ऐसे में एआई इन कामों को करने में असफल होने वाला है।
इसे भी पढ़ें- PGCIL Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में कई पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और देखें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
एनालिस्ट
किसी भी प्लान को बनाने से लेकर उसे फील्ड पर उतारने के लिए पहले से एक स्ट्रैटेजी तैयार करने के लिए एआई की मदद ली जा सकती है। लेकिन एनालिसिस तैयार करने के लिए ह्यूमन स्किल्स की जरूरत पड़ती है। मनुष्य अपनी सोच से प्लान के हर-पहलू को समझ कर काम कर सकता है।
साइंटिस्ट
किसी भी रिसर्च को कंडक्ट करने के लिए एक विशेष प्रकार की क्रिटिकल थिंकिंग की जरूरत होती है। साइंटिस्ट मौजूद जानकारी को चैलेंज को देखते हुए और समझाते हुए नई चीजों को खोजने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप इस फील्ड की तरफ अपना रुख कर सकते हैं। साथ ही इससे जुड़ी स्किल्स को खुद में डेवलप करें।
अलग तरीके से सोचने की कला
एआई मनुष्यों की तुलना में डेटा को तेजी से संसाधित और एनालिसिस करने में माहिर है, लेकिन इसमें उस डेटा के बारे में अलग और नए तरीके से सोचने की कला नहीं है। किसी समस्या के प्रति न केवल विश्लेषण करना बल्कि इसे रचनात्मक तरीकों से संश्लेषित करना। यह केवल मनुष्य ही कर सकता है।
जर्नलिस्ट
समाज में होने वाली घटना को लोगों के सामने लाने के लिए पत्रकार जमीनी स्तर पर जाकर खबरों को एकत्र करता है। साथ ही लेटेस्ट न्यूज, अपडेट्स और डेवलपमेंट की जानकारी प्रदान करता है। ये समाज, सरकार व अन्य प्रमुख विभागों के बीच टनल की तरह काम करता है। सामाजिक घटनाओं के एंगल से लिखने वाले जर्नलिस्ट को एआई रिप्लेस नहीं कर सकता है। वह केवल खबरों को गूगल या न्यूज साइट से निकालकर आपके सामने ला सकता है।
इसे भी पढ़ें-Neet UG काउंसलिंग के दौरान Medical College का चयन करते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों