दुल्हन के हल्दी में उतरे कपड़ों का क्या करना चाहिए ?

हिंदू धर्म में विवाह में विभिन्न प्रकार की रस्में होती है। जो दुल्हे और दुल्हन दोनों के लिए शुभ मानी जाती है। अब ऐसे में सवाल है कि दुल्हन के हल्दी में उतरे कपड़े का क्या किया जाता है। इसे लेकर हर जगह की विधि अलग है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
what should be done with haldi clothes of bride

हिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र संस्कार है, जो दो आत्माओं के मिलन का प्रतीक है। यह एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें कई रस्में और रीति-रिवाज शामिल होते हैं। इन रस्मों का उद्देश्य वर और वधू को एक नए जीवन के लिए तैयार करना और उनके बीच प्रेम और सामंजस्य को बढ़ावा देना है। वहीं किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान गणेश सभी विघ्नों को हर लेते हैं और शुभता लाते हैं। इसलिए शादी से पहले गणेश पूजन किया जाता है। सगाई एक पूर्व-विवाह समारोह है, जिसमें वर और वधू एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर इस रस्म को पूरी करते हैं। तिलक समारोह में वधू का भाई या पिता वर के माथे पर तिलक लगाकर उसका स्वागत करते हैं।

यह रस्म वर के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक है। वहीं हल्दी समारोह में वर और वधू को हल्दी लगाई जाती है। हल्दी को शुभ और पवित्र माना जाता है। अब ऐसे में आपने अपने में हल्दी की रस्में करते हुए देखा होगा कि जो हल्दी के दौरान दुल्हान जो भी साड़ी या लहंगा पहनती है। उसे वह वापस नहीं पहनती है। उस पहन हुए कपड़े का आखिर क्या जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

दुल्हन के हल्दी के उतरे कपड़े को किसे दिया जाता है?

haldi-function-outfit-ideasजब दुल्हन की हल्दी की रस्म होती है तो उसे पूरी विधि और प्रेम से हल्दी लगाई जाती है। हल्दी शुभता, सौंदर्य और सकारात्मक जीवन का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोगों के घरों में ऐसी परंपरा है कि हल्दी में दुल्हन जो भी वस्त्र पहनती है। वह उस कपड़े को वापस नहीं पहनती है। अगर आपके घर में शादी के दौरान कोई खाना बनाने महिला आती है या साफ-सफाई करने आती है। इसके अलावा अगर कोई महिला आपके घर की साज-सजावट करने आ रही है तो आप उन महिलाओं में से किसी को दुल्हन की हल्दी के कपड़े दे सकते हैं।

दुल्हन के हल्दी के उतरे कपड़ों को कैसे देना चाहिए?

haldi ceremony

अगर आप किसी महिला को दुल्हन के हल्दी के उतरे कपड़े दे रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसे उतारकर सीधे ही न दें। हल्दी के उतारे हुए कपड़े को पहले सादे पानी से धोएं और उसे सूखाकर तब किसी भी महिला को दें। इससे दुल्हन को किसी भी प्रकार की बुरी नजर नहीं लगती है और उसका आने वाला वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इसलिए किसी महिला को दुल्हन के किसी भी सामान को ऐसे ही न दें।

इसे जरूर पढ़ें - Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP