"रिलेशनशिप कैसी भी हो उसे निभाना पड़ता है।" ये सीख हमारे घरों में दी जाती है। पर क्या किसी भी तरह की रिलेशनशिप को बस निभाना ही ठीक है? देखिए सही मायनों में रिलेशनशिप दो लोगों के बीच की बॉन्डिंग पर निर्भर करती है। ऐसा हो सकता है कि पार्टनर की कुछ बातें आपको पसंद ना आएं, लेकिन हर वक्त उन्हें इग्नोर करना भी सही नहीं है। एक सवाल जिसके बारे में थोड़ा सोचने की जरूरत है वो ये है कि आखिर रिलेशनशिप में कौन सी बातें सबसे ज्यादा इरिटेट कर सकती हैं।
अगर आप किसी इंटिमेट रिलेशनशिप में हैं तो यकीनन आपको भी अपने पार्टन की किसी ना किसी आदत से परेशानी होती होगी। पार्टनर की इरिटेटिंग हैबिट्स को इग्नोर करना समय के साथ-साथ लोग सीख ही जाते हैं, लेकिन आखिर ये आदतें होती कौन सी हैं? एक सर्वे ने पार्टनर की सबसे इरिटेटिंग हैबिट्स का जिक्र किया है। ये सर्वे ब्रिटेन में 2000 लोगों पर किया गया था। सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों से पूछा गया था कि उन्हें पार्टनर की कौन सी आदतें सबसे ज्यादा परेशान करती हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि रिलेशनशिप की सबसे ज्यादा खराब आदतें कौन सी होती हैं।
यकीन मानिए ये सिर्फ भारतीय पुरुषों की समस्या नहीं है। ये सारे विश्व की समस्या है। हां, ये अलग बात है कि पश्चिमी देशों में पुरुष अपने घर के काम खुद करते हैं, लेकिन फिर भी खाने के तुरंत बाद बर्तन ना धोने की आदत हर जगह महिलाओं को परेशान ही करती है। आखिर सर्वे तो यही कहता है। खाने के बर्तन ऐसे ही सिंक में डाल देना और उन्हें ठीक से साफ ना करना किसी को भी खराब लगेगा ही।
इसे जरूर पढ़ें- पति हो या ब्वॉयफ्रेंड, रिलेशनशिप में अक्सर अपने पार्टनर से बोलते हैं ये झूठ
कोई काम ना भी हो तब भी टीवी का चैनल बदलते चले जाना। कोई प्रोडक्टिव काम करने की जगह बस टीवी का चैनल बदलते रहना। इससे पता चलता है कि पार्टनर ध्यान नहीं दे रहा है और अगर दो लोग साथ में टीवी देख रहे हैं तो दोनों में से कोई भी ये काम करे सामने वाले को इरिटेशन होगी ही।
अगर दो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं तो ये बात तो समझने वाली है कि दोनों में से कोई भी बच्चा नहीं है। हो सकता है कि इंटलेक्चुअल लेवल पर एक पार्टनर ज्यादा बेहतर हो, लेकिन हर बार ये जताने की जरूरत नहीं होती। जरूरत से ज्यादा ज्ञान किसी को भी पसंद नहीं आता है। हर वक्त अगर एक पार्टनर दूसरे को क्रिटिसाइज ही करता रहेगा तो रिलेशनशिप में प्रॉब्लम होना जायज है।
गंदे मोजे, गीला टॉवल, पसीने वाली टी-शर्ट आदि अगर कोई हमेशा ही बेड पर छोड़ दे तो ये इरिटेट कर सकता है। पार्टनर अगर इसे आदत बना ले तो यकीनन आपको भी परेशानी होगी। ये दोनों में से कोई भी कर रहा हो गलत ही है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उस बेड को दो लोग इस्तेमाल करते हैं।
अब लिस्ट में इस बात का होना तो जरूरी था। दोनों में से कोई भी पार्टनर खर्राटे लेता है तो सामने वाले को बुरा लगना स्वाभाविक है। इसी के साथ, अगर कोई इंसान अपनी नींद पूरी होने पर किसी ना किसी वजह से पार्टनर की नींद खराब कर रहा है तो ये इरिटेट करने के लिए काफी है। नींद सभी के लिए जरूरी है और पार्टनर के स्लीप शेड्यूल का भी थोड़ा ध्यान तो रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- रिलेशनशिप को रखना है मजबूत तो अपने पार्टनर को इन स्थितियों में बिल्कुल मैसेज ना करें
ये शायद रिलेशनशिप की आधी से ज्यादा लड़ाइयों का कारण हो सकता है। अगर कोई इंसान पैसों को लेकर ऑर्गेनाइज नहीं है तो वो कई मामलों में पार्टनर पर निर्भर रह सकता है। ये बहुत जरूरी है कि आप अपने पैसों को लेकर सावधानी रखें।
आपकी इस मामले में क्या राय है? क्या आपको भी लगता है कि रिलेशनशिप में ये आदतें परेशान कर सकती हैं। ये हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।