Meaning Of Tyre Marking: गाड़ी का शौक रखने वाले लोग उसके बारे में हर छोटी-बड़ी अपडेट रखते हैं। साथ ही यह भी कब उस गाड़ी का कौन सा मॉडल कब मार्केट में आने वाला है या फिर कब आयागा से लेकर क्या-क्या नए फीचर अपडेट हुए हैं। लेकिन कई बार लोगों को गाड़ियों से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में जानकारी नहीं होती है। जैसा कि अधिकतर लोगों को बाइक या कार चलाने का शौक होता है। लेकिन अच्छी ड्राइविंग करने वाले बहुत सारे लोगों को टायर से जुड़ी चीजों के बारे में नहीं पता है। टायर गाड़ी का मुख्य हिस्सा होता है। ऐसे में पहिये को समय पर चेक करवाने से लेकर बदलने को लेकर बहुत सजग रहते हैं।
अगर आपने कभी गौर किया हो, तो टायर पर कई अल्फाबेट और नंबर लिखे होते हैं। क्या आपको इसके बारे में आखिर ये नंबर क्यों और किस काम के लिए होते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ये नंबर क्या बताते हैं।
गाड़ियों के गंदा होने पर कई बार लोग इसे घर पर धुलना पसंद करते हैं। अब ऐसे में अगर कभी गौर किया हो तो पहिया कई नंबर लिखे होते हैं। बता दें, कि ये नंबर टायर के बनने से लेकर उसके लोड स्पीड और स्पीड रेटिंग के बारे में बताता है। अब ऐसे में अगर आपने कभी ये चीजें नोट नहीं की है, तो बता दें, कि इन नंबर को ध्यान में रखकर आप पहिये की उम्र बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- नेल कटर में क्यों लगे होते हैं 2 चाकू? शायद आप भी नहीं जानते होंगे इसका सही इस्तेमाल
मान लीजिए आपके पास मौजूद गाड़ी के टायर पर 205/65 R15 94H नंबर लिखा है, तो नीचे समझिए। इसकी मदद से आपको गाड़ी के टायर को बदलवाने या ऑनलाइन ऑर्डर करते समय आसानी होगी। साथ ही आप यह भी पता लगा सकते हैं कि टायर कब निर्मित हुआ है।
अगर टायर में 2119 जैसा संख्या लिखा दिखाई देता है, तो यह टायर के बनाने की तारीख को दिखाता है। यह चार अंक के कोड में दर्शाया जाता है। जैसे कि 2119 का मतलब है कि टायर 21वें सप्ताह में 2019 में निर्मित हुआ है।
इसे भी पढ़ें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।