herzindagi
What is the Difference between washroom and restroom

बाथरूम और वॉशरूम के बीच क्या अंतर है?

बाथरूम या फिर वॉशरूम? कौन सा शब्द आपके हिसाब से ज्यादा सही है? अधिकतर लोगों को लगता है कि इनका एक ही मतलब है पर ऐसा नहीं है। 
Editorial
Updated:- 2025-05-15, 14:09 IST

क्या आप बाथरूम बोलती हैं या वॉशरूम? यह सवाल आपको अजीब लग सकता है। लेकिन, इस सवाल के पीछे का मकसद आपको आज कुछ नया बताने का है। जी हां, कई लोग बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम को एक जैसा समझते हैं। अगर आप भी ऐसा मानती हैं कि बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम के बीच सिर्फ नाम का अंतर है तो बता दें कि आप गलत हैं। 

दो दशकों से हमारी डिक्शनरी में बदलाव हुआ है और साथ ही साथ घरों और शहरों के इंफ्रास्ट्रक्टर में भी। यही कारण है कि नए-नए शब्दों से हमारा पाला पड़ा है। इससे पहले भी हम बहुत से शब्दों का मतलब आपको समझा चुके हैं जैसे हसबैंड का मतलब, वाइफ का मतलब, सॉरी का असली मतलब, रेड फ्लैग का मतलब, भाड़ में जाओ का असली मतलब आदि। आज इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं वॉशरूम और बाथरूम में क्या अंतर है?

वॉशरूम, बाथरूम और रेस्ट रूम तीनों ही शब्द अंग्रेजी भाषा के हैं और इनका मतलब इनके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। 

इसे जरूर पढ़ें- इन कारणों से गंदे होते हैं बाथरूम के कोने, जानें साफ करने के आसान टिप्स 

क्या है बाथरूम का मतलब?

जैसा कि नाम बता रहा है ये वो जगह होती है जहां नहाने की सुविधा हो। इसमें टॉयलेट सीट हो भी सकती है और नहीं भी। अगर आपको घर में टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करना है तो भी शायद आप यही कहते होंगे कि बाथरूम होकर आते हैं। ये इस्तेमाल गलत है क्योंकि बाथरूम का टॉयलेट सीट से कोई लेना देना नहीं है। ऐसा कमरा जहां नहाने के सुविधा हो उसे बाथरूम कहेंगे। इसमें शावर, बाल्टी, नल, बाथटब कुछ भी हो सकता है। 

bathroom word meaning

कुछ घरों में बाथरूम और टॉयलेट अलग-अलग होते हैं। हालांकि, उन घरों में भी टॉयलेट को ही बाथरूम बोला जाता है। एक और बात, बाथरूम किसी एक जेंडर के लिए नहीं होता। कोई भी इसे इस्तेमाल कर सकता है। 

क्या है वॉशरूम का मतलब?

वॉशरूम एक ऐसा कमरा होगा जिसमें सिंक और टॉयलेट सीट दोनों हों। यहां आइना हो भी सकता है और नहीं भी। यहां कपड़े बदलने की जगह भी हो सकती है पर नहाने की जगह नहीं होगी। अधिकतर मॉल्स, सिनेमा घर, ऑफिस आदि में वॉशरूम होते हैं। कई जगहों पर वॉशरूम्स जेंडर के हिसाब से डिवाइड होते हैं। इसलिए मॉल्स वगैरह में जेंडर के हिसाब से आपको वॉशरूम्स मिलेंगे और वहां कभी भी बाथरूम नहीं लिखा जाएगा। 

washroom word meaning

क्या है रेस्ट रूम का मतलब?

अब यहां एक पेंच है। ये वो कमरा नहीं जहां रेस्ट की जा सके। ये अमेरिकन इंग्लिश का शब्द है और इसका मतलब भी वॉशरूम ही होता है। अमेरिका में वॉशरूम को ही रेस्ट रूम कहने का चलन है और ये नया नहीं बल्कि बहुत पुराना है। ब्रिटिश इंग्लिश के हिसाब से वॉशरूम सही है। भारत में भी ब्रिटिश इंग्लिश का इस्तेमाल होता है इसलिए यहां पर वॉशरूम शब्द ज्यादा प्रचलित है। हालांकि, अब धीरे-धीरे रेस्ट रूम शब्द का प्रयोग भी होने लगा है। 

इसे जरूर पढ़ें- 10 रुपये के साबुन से किया जा सकता है पूरे बाथरूम को साफ, जानें कैसे  

लैवेटरी और टॉयलेट में क्या अंतर है? 

लैवेटरी शब्द असल में लैटिन भाषा से लिया गया था। लैटिन के लेवेटोरियम का मतलब वॉश बेसिन या वॉशरूम हुआ। ये शब्द 19वीं सदी तक काफी प्रचलन में था और अब धीरे-धीरे इसकी जगह वॉशरूम ने ले ली है। इसे काफी फॉर्मल शब्द माना जाता है। टॉयलेट शब्द उस जगह के लिए यूज होता है जहां सिर्फ टॉयलेट सीट लगी हो।  

उम्मीद है कि अब आपको वॉशरूम, रेस्ट रूम, बाथरूम, टॉयलेट और लैवेटरी के बीच का अंतर समझ आ गया होगा।  

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कोई सवाल हैं तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
वॉशरूम और रेस्टरूम में अंतर?
वॉशरूम और रेस्टरूम के बीच अमेरिकी और ब्रिटेन इंग्लिश का अंतर है। जहां अमेरिकी इंग्लिश में रेस्टरूम कहने का प्रचलन है, वहीं ब्रिटिश इंग्लिश में ज्यादातर वॉशरूम कहा जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।