herzindagi
what is sma

SMA: क्या होता है स्पेशल मेंशन अकाउंट? लोन की किस्त समय पर न भरने वाले ध्यान दें, बैंक की काली सूची में आने से बचें

कहीं आपको तो बैंक ने SMA कैटेगरी में नहीं डाल दिया? बता दें, स्पेशल मेंशन अकाउंट में तब डाला जाता है जब आपकी ईएमआई मिस होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 18:39 IST

कभी-कभी घर की जिम्मेदारियों के चलते कुछ ऐसी परेशानियां आ जाती हैं, जिसके कारण हम लोन की ईएमआई समय पर नहीं चुका पाते हैं। ऐसे में बैंक हमें SMA स्पेशल मेंशन अकाउंट करार देते हैं। यह एक शुरुआती चेतावनी के रूप में देखा जाता है। बता दें कि लोगों को SMA के बारे में पता ही नहीं है, जबकि ये एक मुख्य कैटेगरी होती है। अगर किसी महिला या व्यक्ति का नाम इस कैटेगरी में आ जाता है तो भविष्य में कोई अन्य लोन लेने में दिक्कत हो सकती है। तो इसके बारे में जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि SMA क्या है और बैंक कब व्यक्ति को SMA कैटेगरी में डालती है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है SMA?

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा SMA को तीन हिस्सों में बांटा गया है। SMA-0 जब ईएमआई चुकाने में जीरो से 30 दिन की देरी हो जाती है। 

emi

SMA-1 जब देरी 31 से 60 दिनों तक पहुंच जाती है और SMA-2 जब 61 से 90 दिनों तक व्यक्ति ईएमआई नहीं चुका पाता है। अगर 90 दिन से ज्यादा समय तक ईएमआई ना दी जाए तो एनपीए यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया जाता है।

एक्शन क्यों लिया जाना जरूरी है?

बता दें कि जब SMA में एक बार नाम दर्ज हो जाता है तो बैंक आपके खाते को हाई रिस्क पर डाल देता है। ऐसे में व्यक्ति को भविष्य में नया लोन लेना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। इससे अलग बैंक या एनबीएफसी का विश्वास भी टूटने लगता है।

इसे भी पढ़ें - साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, 'SIR लिस्ट' वाली फर्जी फाइल से खाली हो रही है मेहनत की कमाई

ऐसे में अगर आप इससे खुद को बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले अगर ईएमआई मिस होने वाली है तो बैंक को पहले ही सूचित करें, जिससे की रीशेड्यूल की मांग पूरी की जा सके। ऑटो डेबिट सुविधा का इस्तेमाल करें ताकि भुगतान समय पर हो पाए। इससे अलग इमरजेंसी फंड को भी समय रहते तैयार रखें, जिससे कि अचानक कोई खर्चा आ जाए तो ईएमआई पर प्रभाव न पड़े। क्रेडिट कार्ड लोन का इस्तेमाल सोच समझकर ही करें ताकि आप पर बोझ ना आए। 

bank (4)

अगर ईएमआई मिस हो भी जाती है तो बता दें कि इसके कारण आपकी पूरी वित्त प्लानिंग प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अपना नाम SMA में दर्ज होने से बचाएं और समय पर भुगतान करें।

इसे भी पढ़ें - IAS अधिकारी बनकर हो रही है सोशल मीडिया पर ठगी, रांची के निवासी के साथ हुआ डिजिटल फ्रॉड, जानें कैसे पहचानें नकली प्रोफाइल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।