herzindagi
what is seaweed fertilizer and know how to use

इस 1 चीज से गर्मी के मौसम में भी गुलाब और गेंदा फूल की होगी अच्छी ग्रोथ

Summer Gardening Tips: अगर आप गर्मी के मौसम में भी गुलाब, गेंदा आदि फूलों की ग्रोथ अच्छी चाहते हैं तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए।    
Editorial
Updated:- 2023-04-19, 14:57 IST

Summer Home Gardening Tips: आजकल घर में रहते हुए भी कई लोग प्रकृति के करीब आने के लिए होम गार्डनिंग का सहारा लेते हैं। घर में प्लांटिंग करने के लिए कई लोग छत, बालकनी या बैकयार्ड में एक छोटा गार्डन तैयार करते हैं और पौधे लगाते रहते हैं।

होम गार्डन में मौजूद पौधों की ग्रोथ अच्छी है इसके लिए लोग तरह-तरह के टिप्स को फॉलो करते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में पौधे बहुत जल्दी मर भी जाते हैं। ऐसे में पौधे की ग्रोथ के लिए सही टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी हो जाता है।

अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में भी पौधे की ग्रोथ अच्छी हो और फूल भी अधिक हो तो फिर आप Seaweed fertilizer फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।आइए इसके बारे में जानते हैं।

सीवीड फर्टिलाइजर क्या है? (Seaweed Fertilizer)

know what is seaweed fertilizer and how to use

सीवीड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से पहले यह जान बहुत जरूरी है कि आखिर सीवीड क्या होता है? दरअसल, सीवीड फर्टिलाइजर एक प्राकृतिक जैविक उर्वरक है जो समुद्र में पाई जाने वाली शैवालों से तैयार किया जाता है। इस फर्टिलाइजर इस्तेमाल मुख्य रूप से टेरेस गार्डन, कंटेनर गार्डन या किचन गार्डन आदि पौधों में किया जाता है। इससे पौधे की ग्रोथ काफी अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें:वजन बढ़ाने और घटाने वाला यह पौधा आप भी घर पर जरूर लगाएं

सीवीड फर्टिलाइजर के फायदे (Seaweed Fertilizer Benefits)

seaweed fertilizer and how to use

  • सीवीड फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।
  • सीवीड फर्टिलाइजर को पौधे की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए बेस्ट माना जाता है।
  • इसका इस्तेमाल पौधे की मिट्टी में नमी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है ताकि गर्मी के मौसम में मिट्टी जल्दी से सूखे नहीं।
  • सीवीड फर्टिलाइजर नाइट्रोजन, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम युक्त होता है जिसके चलते पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।
  • इसके इस्तेमाल से पौधे की मिट्टी में लगने वाले कीड़े भी दूर रहते हैं।(Herbs Plants के लिए बेस्ट 3 खाद)
  • इसके इस्तेमाल से सिर्फ फल-फूल ही नहीं, बल्कि सब्जियों के पौधे की भी ग्रोथ अच्छी होती है।
  • नोट:2 चम्मच लिक्विड सीवीड फर्टिलाइजर को 1 लीटर पानी में मिक्स करके मिट्टी में मिक्स कर सकते हैं।

सीवीड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कैसे करें? (How To Use Seaweed Fertilizer)

what is seaweed fertilizer and how to use tips

  • सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। फ़ॉलो करें ये स्टेप्स-
  • इसके लिए सबसे पहले गमले की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
  • मिट्टी लूज करने के बाद सीवीड खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और मिट्टी को बराबर कर लें।
  • आप चाहें तो गमले में मिट्टी को डालने से पहले भी सीवीड को मिक्स करके पौधा लगा सकते हैं।
  • खाद मिक्स करने के बाद गमले में पानी जरूर डालें।

इसे भी पढ़ें:इन 5 पौधों को बिना बीज के भी उगा सकती हैं आप

इन टिप्स को भी फॉलो करें

about seaweed fertilizer and how to use

  • ऐसे कई लोग होते हैं तो गलत तरीके से सीवीड को पौधे में डालते हैं जिसकी वजह से पौधे मर जाते हैं। ऐसे में इन टिप्स को जरूर ध्यान रखें-
  • सीवीड फर्टिलाइजर को एक बार डालने के बाद लगभग 2 सप्ताह तक दोबारा न डालें।(गार्डन टूल्स को साफ करने के टिप्स)
  • पौधे की मिट्टी में सीवीड फर्टिलाइजर को मिक्स करने के बाद अन्य खाद को मिक्स करके इस्तेमाल न करें।
  • गर्मी के मौसम में सीवीड डालने के बाद हर दिन एक मग पौधे में पानी जरूर डालें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।