सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है? आखिर किन महिलाओं को मिलेगा इसका फायदा...जानें अप्लाई करने का आसान तरीका

What is Saheli Smart Card For Delhi Women: अगर आप भी दिल्ली की रहने वाली हैं और डीटीसी में फ्री सफर का मजा लेना चाहती हैं, तो अब आपको सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। आइए जानें, सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है? सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कैसे देना होगा? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-09, 11:58 IST
What is Saheli Smart Card For Delhi Women

What is Saheli Smart Card: दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए सफर फ्री है। हालांकि, इसका लाभ दूसरे राज्यों की महिलाएं भी रही हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार इसे दिल्ली की महिलाओं तक सीमित करने के लिए एक नई व्यवस्था की शुरुआत करने जा रही है। नई नीति के तहत दिल्ली की महिलाओं को अब डीटीसी बसों में सफर करने के लिए सरकार एक स्मार्ट कार्ड जारी करेगी। इसे 'सहेली स्मार्ट कार्ड' का नाम दिया गया है। साथ ही डीटीसी बसों में नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) लागू करने की तैयारी भी है। इस एक कार्ड से यात्री बस और मेट्रो दोनों में सफर कर सकते हैं। आइए जानें, सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है? सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनेगा?

सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है?

सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को दिया जाएगा। यह कार्ड 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को दिया जाएगा। सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए केवल दिल्ली के रहने वाले लोगों को ही डीटीसी फ्री बस सफर का फायदा मिल पाएगा।

सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं?

How to get Saheli Smart Card made

  • सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को DTC पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • इसके लिए आपको ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद, पार्टनर बैंक का चुनाव करें।
  • अगले स्टेप में अपनी KYC की प्रक्रिया को पूरा करें। आपका केवाईसी प्रोसेस पूरा होने पर बैंक खुद आपके एड्रेस पर कार्ड भेजेगा।
  • जानकारी है कि बैंक इस कार्ड के लिए शुल्क भी ले सकता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए केवल दिल्ली के ही निवासी आवेदन दे सकते हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए महिला के पास आधार कार्ड ,पैन कार्ड,दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपकी पासपोर्ट फोटो और KYC दस्तावेजों का होना भई अनिवार्य है।

सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे काम करेगा?

How will the Saheli Smart Card work

यह कार्ड DTC के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS) के तहत काम करेगा। इससे महिलाएं DTC और क्लस्टर बसों में ही मुफ्त सफर कर पाएंगी। अन्य परिवहन सेवाओं के लिए आपको इस कार्ड में टॉप-अप करवाना होगा। इस कार्ड के जरिए सरकार ट्रांजिट को पेपरलेस बनाने की राह में है। इससे सफर और भी सुलभ हो सकता है।

यह भी देखें-इस तरह DTC मंथली बस पास बनवाकर पूरा शहर घूमने निकल पड़ें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP