DTC Buses Women Passengers To Be Fined 200 Rs For Traveling Without Pink Ticket: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू करने का फैसला किया है। हाल ही में सरकार ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की घोषणा की है। वहीं, पिछली सरकर ने भी महिलाओं को कई बड़ी योजनाओं का तोहफा दिया था। इनमें से एक है डीटीसी बसों में फ्री सफर। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने शासन में दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात दी थी। इस योजना के तहत महिलाएं डीटीसी बसों के माध्यम से बिना पैसा खर्च किए ही सफर कर सकती हैं।
अगर आप भी दिल्ली में मुफ्त सफर योजना का लाभ उठा रही हैं, तो अब आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा। अगर आप सफर करते हुए कुछ गलतियां करती हैं, तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। अब नियमों में काफी बदलाव किए गए हैं। आइए जानें, डीटीसी में सफर करते हुए महिलाओं को कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? महिलाओं को किन गलतियों पर डीटीसी में सफर करते हुए जुर्माना भरना पड़ सकता है?
बस में सफर करते हुए टिकट है जरूरी
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को फ्री सफर की सौगात दी हुई है। लाखों महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ उठा रही हैं। दिल्ली के किसी भी रूट पर सफर करने के लिए महिलाओं को डीटीसी बसों में पैसे देने की जरूरत नहीं है। उन्हें सफर करते हुए पिंक टिकट लेना होता है। हालांकि, यह पिंक टिकट बस में फ्री में दी जाती है। कंडक्टर से यह टिकट लेकर आप आराम से बिना किसी टेंशन के सफर कर सकते हैं।
पिंक टिकट के बिना नहीं कर सकते सफर
दिल्ली में महिलाओं के लिए सफर फ्री होने के बाद से ही कई महिलाएं बिना पिंक टिकट लिए ही सफर करने लगी हैं। ऐसे में नियमों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नया फैसला लिया है। अब फ्री सफर का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास उनका पिंक टिकट होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप बिना पिंक टिकट लिए सफर करते पकड़ी जाती हैं, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
लगेगा 200 रुपये का जुर्माना
डीटीसी के नियमों के मुताबिक, सभी महिलाओं को फ्री सफर करने के लिए पिंक टिकट लेना ही होगा। यदि कोई महिला बिना पिंक टिकट लिए सफर करती है, तो पकड़े जाने पर उसे 200 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। डीटीसी के कर्मचारी लगातार बसों में टिकट की जांच कर रहे हैं। ऐसे में फ्री सफर का मजा लेने क लिए टिकट अवश्य लें।
यह भी देखें-डीटीसी बसों में दिल्ली मेट्रो कार्ड का उपयोग कैसे कर सकते हैं, जानें यहां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Canva
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों