बीते कुछ सालों में पॉलीमोरी एक ऐसा रिलेशनशिप ट्रेंड बना चुका है, जो न केवल चर्चा में है, बल्कि तेजी से पॉपुलर भी हो रहा है। खासकर यह ट्रेंड जेनरेशन Z के बीच काफी पॉपुलर है। आज की युवा पीढ़ी रिश्तों को लेकर पुराने नियमों को चुनौती दे रहे हैं और प्यार को अपने हिसाब से समझना और जीना चाहते हैं। पॉलीमोरी शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा से हुई है। पॉली का मतलब कई और आमोर का मतलब प्यार होता है। पॉलीमोरी का मतलब है कि एक ही समय में एक से अधिक लोगों के साथ रोमांटिक और इमोशनल तौर पर जुड़े होना। आजकल के Gen Z प्यार को एक इंसान तक सीमित नहीं रख रहे हैं, बल्कि वह खुलेपन, भरोसा और बातचीत के साथ एक टाइम पर कई पार्टनर्स के साथ रिश्ते निभा रहे हैं।
पॉलीमोरस रिलेशनशिप का मतलब होता है कि एक इंसान का एक ही समय में एक से ज्यादा लोगों के साथ रोमांटिक या प्यार के रिश्ते में होना, लेकिन यह कोई धोखा या चीटिंग नहीं होती है।
इस तरह के रिलेशनशिप में शामिल सभी लोगों को पूरी सच्चाई पता होती है कि वह किसके साथ रिश्ते में हैं। हर किसी की सहमित से यह रिश्ता आगे बढ़ता है। इसका मतलब है कि इसमें कोई किसी से झूठ नहीं बोल रहा होता है, बल्कि हर रिश्ता खुलकर आपसी समझदारी से चलता है। उदाहरण के तौर पर अगर एक लड़का दो लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों लड़कियों को इस बारे में पता है। अगर तीनों इस रिश्ते में खुश और संतुष्ट हैं और कोई किसी को चीट नहीं कर रहा है, तो यह पॉलीमोरस रिलेशनशिप कहलाएगा।
इसे भी पढ़ें- 'बेंचिंग' से लेकर 'ब्रेडक्रंबिंग' तक जेन Z के पास हैं कई Dating Terms, आपको कौन-सा है पता?
हायरेरकिकल पॉलीमोरी (Hierarchical Polyamory)- इस तरह के रिश्ते में किसी एक पार्टनर को प्राइमरी पार्टनर माना जाता है, जिसे प्राथमिकता दी जाती है। वहीं, बाकी पार्टनर्स को सेकेंडरी समझा जाता है और उन्हें थोड़ा क्वालिटी टाइम कम मिल पाता है।
नॉन-हायरेरकिकल पॉलीमोरी (Non-Hierarchical Polyamory)- इस रिश्ते में सभी पार्टनर्स को एक जैसा समझा जाता है। सभी को बराबर का प्यार, इज्जत और समय दिया जाता है।
सोलो पॉलीमोरी (Solo Polyamory)- इसमें व्यक्ति किसी के साथ कपल बनने की बजाय स्वतंत्र रहता है। उसके कई पार्टनर्स हो सकते हैं, लेकिन वह किसी एक के साथ भी सेटल नहीं होता।
पॉलीफिडेलिटी (Polyfidelity)- इस रिलेशनशिप में एक ग्रुप होता है, जिसमें 3 या 4 लोग होते हैं और आपस में एक-दूसरे के साथ रोमांटिक और फिजिकल रिश्ता रखते हैं।
Relationship Anarchy- इस रिश्ते में किसी तरह का लेबल नहीं होता है। यह रिश्ता समझ और आपसी सहमति से चलता है।
इसे भी पढ़ें- Bae से लेकर Pookie तक, क्या आप जानते हैं प्यार, दोस्ती और रिलेशनशिप से जुड़े Gen Z के इन Slangs का मतलब?
इस रिश्ते को चलाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांत होते हैं, जिसकी वजह से यह रिश्ता सफल बनाने में मदद मिलती है।
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। अगर पॉलीमोरस रिश्ता आज के समय में कई लोगों के लिए आजाद और ईमानदारी वाला रिश्ता बन चुका है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह चुनौतीपूर्ण भी है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।