मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना एक सरकारी योजना है जो महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक अहम पहल है, जिसका मकसद राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देना है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने 1-1 हजार रुपये जाती है।
झारखंड सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम 'मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना' है। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 50 साल की महिलाओं को हर साल 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना हेमंत सोरेन सरकार द्वारा लागू की गई है और झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JAPIT) द्वारा इसका पोर्टल तैयार किया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।
महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 साल से कम और 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, और उनके परिवार की वार्षिक आय 8,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर।
इसे भी पढ़ें: जानिए क्या है इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना? जिसके तहत महिलाओं को हर महीने मिलेगी पेंशन
झारखंड सरकार की 'मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना' का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का लाभ विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और पिछड़ा वर्ग से संबंधित महिलाओं को दिया जाएगा। योजना का लाभ 40 से 45 लाख महिलाएं उठाएंगी, जो गरीबी रेखा से नीचे आती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर से पैसे कमाना चाहते हैं तो कर सकते हैं ये काम
आवेदन करते समय सही जानकारी और सही दस्तावेज अपलोड करें, ताकि आपके आवेदन में कोई समस्या न हो। समय-समय पर पोर्टल पर लॉगिन करके अपने आवेदन की स्थिति की जांच करते रहें।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।