आप अपने पति को बहुत ही प्यार भरे नाम से पुकारती होंगी। जब हम प्यार में होते हैं, तो एक दूसरे से किसी ना किसी तरह का नाम दे ही देते हैं, लेकिन आजकल क्यूट नेम्स का ट्रेंड चल निकला है। अब लोग अपने पार्टनर के नाम के बारे में ध्यान से सोचते हैं और उसके लिए रिसर्च भी करते हैं। नॉर्मल, हसबैंड या वाइफ पुकारना बहुत ही पुराना ट्रेंड हो गया है, लेकिन अगर आप भी अपने पति को कुछ नए नाम से पुकारना चाहती हैं, तो क्यों ना किसी और भाषा में नाम सर्च किया जाए?
क्या है हसबैंड शब्द का मतलब? (What is the real meaning of the word husband)
पिछले साल हसबैंड शब्द को लेकर बहुत विवाद हुआ था क्योंकि कुछ लोगों ने इसे पुरुषवादी बताया था। यह लैटिन भाषा से बना हुआ शब्द है जिसमें Hus का मतलब होता है घर जिसमें रहा जाए और Band का मतलब होता है जमीन या प्रॉपर्टी। अब अगर इसका अनुवाद किया जाए, तो सामने आएगा कि यह शब्द घर के मालिक को दिखाता है। इसकी शुरुआत, hūsbōndi शह्द से हुई थी जिसका अर्थ होता है मकान का मालिक। हालांकि, पुराने जमाने में पति को ही घर का मालिक माना जाता था, लेकिन इसका अर्थ शादी को लेकर भरण-पोषण करने से है। जिस तरह से Husbandry शब्द का मतलब पक्षी, पशु, खेत आदि का पोषण करना होता है।
अफ्रीकी भाषा
अफ्रीकन भाषा में वैसे तो हसबैंड को Man या आदमी कहा जाता है, लेकिन अफ्रीकी महाद्वीप के ही अकान (Akan) लोगों की अकान भाषा में पति को kunu (कुनु) कहा जाता है। अब कुनु तो एक प्यार भरा निक नेम हो ही सकता है।
अरेबिक भाषा
अरेबिक में पति को ज़ॉज़ (Zauj- زوج) कहा जाता है। वैसे रिसर्चगेट.नेट की एक रिपोर्ट कहती है कि इस शब्द के कुरान में चार अलग-अलग मतलब हैं जिसमें पति के साथ-साथ पार्टनर, पुरुष और स्त्री का पेयर, और ग्रुप भी शामिल है।
रूसी भाषा
इस भाषा में पति को मुज़ (Muzh- муж) कहा जाता है। हालांकि, इससे मिलते जुलते कई शब्द आपको भाषा में मिल जाएंगे जिनका मतलब पुरुष या पार्टनर हो सकता है।
चीनी भाषा
चाइनीज भाषा में पति को जांगफू ( zhàngfū-丈夫) कहा जाता है। हालांकि, ट्रेडिशनल चाइनीज और मॉर्डन चाइनीज में इसके बोलने के तरीके में थोड़ा सा अंतर है।
स्पैनिश भाषा
इस भाषा में पति को मैरिडो (Marido) कहते हैं। यहीं एल मैरिडो (El Marido) का मतलब होता है द हसबैंड। ऐसे ही स्पैनिश में स्पोसो (Esposo) कहा जा सकता है। स्पैनिश में मी अमोर (Mi Amor) भी लोगों को कहा जाता है जिसका अर्थ बेबी, स्वीटहार्ट, हनी या माय लव हो सकता है।
फ्रेंच भाषा
फ्रेंच में पति को बहुत ही कॉमन तरीके से मारी (Mari) कहा जाता है। हालांकि, यहां फ्रेंच एक्सेंट का भी ख्याल रखने की जरूरत है।
इटैलियन भाषा
इटैलियन में मारितो (Marito) और मारिडो (Marido) दोनों शब्दों को इस्तेमाल किया जाता है। यह निर्भर करता है कि आप इटली के कौन से एरिया में हैं उसके हिसाब से पति शब्द बदल जाता है।
लैटिन भाषा
लैटिन भाषा कई यूरोपीय भाषाओं की जननी मानी जाती है और अंग्रेजी के कई शब्द भी इस भाषा से इंस्पायर्ड हैं। लैटिन में पति को विर (Vir) कहा जाता है।
इसे जरूर पढे़ं- सीखें कोरियन भाषा के 10 सबसे आसान सेंटेंस बोलना
कोरियन भाषा
इन दिनों कोरियन ड्रामा बहुत चर्चा में रहते हैं और कोरियन ड्रामा देखने के लिए भी लोग तैयार रहते हैं। कोरियन भाषा में पति शब्द को नाम्प्योन (nampyeon- 남편) कहा जाता है।
तुर्की भाषा
कोरियन ड्रामा के बाद टर्किश ड्रामा भी आजकल भारत में बहुत ट्रेंड हो रहे हैं। टर्किश भाषा में पति को कोका (koca) कहा जाता है।
वैसे तो दुनिया भर में हजारों भाषाएं हैं जिन्हें हम इस्तेमाल कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपको ऐसे ही अन्य भाषाओं के बारे में बताते रहेंगे।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों