क्या आपको पता है मछली से भी तैयार की जाती है खाद, जानें फिश फर्टिलाइजर के फायदे

मछली से भी खाद तैयार की जाती है, जो कि पेड़-पौधों के ग्रोथ लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल की विधि के बारे में।

 
How And When To Use Fish Fertilizer

वैसे तो हम अपने गार्डन के पौधे,मिट्टी और बेल की ग्रोथ के लिए कई तरह के ऑर्गेनिक और होममेड खाद का उपयोग करते हैं। ऐसा ही एक खाद है फिश फर्टिलाइजर, जो कि मछलियों की त्वचा और हड्डियों से तैयार किया जाता है। मछली खाद बनाने के लिए उन मछलियों का उपयोग किया जाता है, जिसका उपयोग खाने या दूसरे चीजों के लिए नहीं किया जाता है। आप इन बेकार और सड़ी हुई मछलियों का उपयोग अपने गार्डन और बालकनी में लगे पेड़ पौधे की ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। फिश फर्टिलाइजर में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो पेड़-पौधे की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना गया है। बता दें कि मछली खाद न सिर्फ पौधों के ग्रोथ के लिए अच्छा मानी गई है, बल्कि यह मिट्टी को उपजाऊ और हेल्दी बनाने में मदद करती है।

कैसे बनाएं मछली खाद

All You Need to Know About Fish Fertilizer

फिश फर्टिलाइजर मछली और उसकी हड्डियों की मदद से तैयार की जाती है। इस मछली खाद को बनाने के लिए बेकार या सड़ चुकी मछलियों का इस्तेमालकिया जाता है। मछली के हड्डी और उसके त्वचा को सड़ाकर कई और प्रक्रिया से गुजरने के बाद खाद को लिक्विड फॉर्म दिया जाता है। जब मछली और उसकी हड्डी अच्छे से सड़ जाती है, तब उसमें कई तरह की चीजों का उपयोग किया जाता है, साथ ही इसे लिक्विड फॉर्म में तैयार कर इस्तेमाल किया जाता है।

फिश फर्टिलाइजर के फायदे

All You Need to Know About Fish Fertilizer ()

  • फिश फर्टिलाइजर या मछली खाद मिट्टी की गुणवत्ता और स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  • इस मछली खाद की मदद से किसी भी पौधे को बड़ा होने या फल फूल लगने में मदद मिलता है।
  • मिट्टी और पौधे दोनों को इस खाद से फायदा मिलता है, जो तेजी से पौधे की ग्रोथ में मदद करती है।
  • मिट्टी को उपजाऊ बनाने के साथ-साथ इसमें फास्फोरस, नाइट्रोजन और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व इस मछली खाद में पाया जाता है।
  • इस फिश फर्टिलाइजर (ऑर्गेनिक खाद के फायदे) का उपयोग आप फलदार पेड़-पौधे, गुलाब, बेल, सब्जी और दूसरे फलदार या फूलदार पेड़ या पौधे में डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मिट्टी में फिश फर्टिलाइजर को डालने से उर्वरक मिट्टी के कार्बनिक पदार्थों की मात्रा को बढ़ाकर पौधे की ताकत को बढ़ाता है, जिसे पौधे में तेजी से फल और फूल खिलते फलते हैं।
  • आप इस खाद को पानी में घोलकर पौधे की जड़ में डालें, यदि आप इसे मिट्टी की गुड़ाई कर डालते हैं, तो पौधे को बहुत फायदा होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP