आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि जब कोई रिलेशनशिप में आता है तो उसके व्यवहार में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं जो अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं। रिलेशनशिप में आने से पहले जैसा स्वभाव किसी व्यक्ति का होता है, रिलेशनशिप में आने के बाद उसका बर्ताव पूरी तरह से बदल जाता है। वहीं, अगर लड़कियों की बात करें तो ऐसा अक्सर कहा जाता है कि रिलेशनशिप में लड़कियां अपने पार्टनर के लिए ज्यादा पोजेसिव होती हैं। अपने पार्टनर के प्रति लकड़ियां जरूरत से ज्यादा जुनूनी हो जाती हैं। ये जूनून एक तरह की बॉयफ्रेंड सिकनेस भी हो सकती है। इससे पहले की आप सोच में पड़ जाएं आपको आइये बता देते हैं कि क्या होती है बॉयफ्रेंड सिकनेस और क्या हैं इसके लक्षण।
क्या होती है बॉयफ्रेंड सिकनेस?
बॉयफ्रेंड सिकनेस कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह एक प्रकार की मानसिकता है या यूं कहें कि भावना है जो लड़कियों में अपने पार्टनर को लेकर देखी जाती है। बॉयफ्रेंड सिकनेस टर्म का इस्तेमाल सबसे पहले टिकटोक पर एक इंफ्लूएंसर द्वारा हुआ था।
उसके बाद जो भी इंफ्लूएंसर्स टिकटोक या अन्य किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लव-रिलेशनशिप वाली वीडियोज बनाते थे इस शब्द का इस्तेमाल करने लगे थे। सोशल मीडिया के जरिये ही इस शब्द को न सिर्फ इजात किया गया बल्कि इसके मायने भी बताये गए।
असल में अगर कोई लड़की अपने पार्टनर के अलावा कुछ और सोच ही नहीं पाती है। किसी लड़की की दुनिया उसके पार्टनर के आसपास ही घूमती है और अपने पार्टनर के आगे वह अन्य रिश्ते को कोई महत्व ही नहीं देती है तो इस तरह के जूनून को बॉयफ्रेंड सिकनेस कहा जाता है।
यह भी पढ़ें:पढ़ने वाले बच्चों को एक दिन में कितने घंटे करना चाहिए फोन का इस्तेमाल
हालांकि मनोविज्ञान में यह शब्द कितना एक्सिस्ट करता है इस बारे में हमें नहीं पता लेकिन सामान्य रूप से जो इसके लक्षण बताये गए हैं वह ज्यादातर लड़कियों में देखने को मिलते हैं। हां, पर ऐसा नहीं है कि लड़के अपनी पार्टनर के प्रति जुनूनी नहीं होते हैं। बस वह एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं।
अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या होती है बॉयफ्रेंड सिकनेस और क्या हैं इसके लक्षण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों