herzindagi
paris paralympics  details

Paralympics में हिस्सा लेने के लिए क्या होता है योग्यता का पैमाना? जानें कब हुई थी खेलों की शुरुआत

Paralympics 2024: ओलंपिक के बाद पैरालंपिक्स की शुरुआत होने जा रही है। इसमें विकलांग एथलीट भाग लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-02, 18:44 IST

Paralympics 2024: पेरिस ओलंपिक खेलों के समापन के बाद अब पेरिस पैरालंपिक्स की 28 अगस्त से शुरुआत हो चुकी है, जो कि 9 सितंबर तक चलेगा। इन खेलों में इस बार कुल 167 देशों ने हिस्सा लिया है। पेरिस पैरालंपिक्स खेलों में इस साल भारतीय दल 12 खेलों में शामिल है, महिलाओं की बात करें तो भारत का प्रदर्शन करने वाली कुल 32 महिलाएं खेलं में भाग ली हैं। सभी से इस बार मेडल की उम्मीद लगाई जा रही है। आपको बता दें, भारत ने इससे पहले टोक्‍यो पैरालंपिक 2021 में कुल 19 पदक जीते थे, जिसमें 5 गोल्‍ड, 8 सिल्‍वर और 6 कांस्‍य पदक थे। ऐसे में, अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि ये ओलंपिक तो समझ आता है, पर ये पैरालंपिक्स क्या होता है?  इन खेलों में किस तरह के खेल होते हैं? और इसमें कैसे एथलीट भाग लेते हैं? चलिए आज हम आपको इन सारे सवालों के जवाब देते हैं। 

पैरालंपिक्स क्या होता है और इसकी शुरुआत कब हुई थी? 

paris paralympics

पैरालंपिक्स खासतौर पर शारीरिक रूप से अक्षम एथलीट के लिए है। इन खेलों का आयोजन हर साल ओलंपिक खेलों के तुरंत बाद ही किया जाता है। इनमें कई खेलों को शामिल किया जाता है। पैरालंपिक खेलों का मकसद शारीरिक रूप से असमर्थ एथलीटों को समान अवसर प्रदान करना और उनके अनोखे कौशल व प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना होता है।

पैरालंपिक खेलों की शुरुआत साल 1948 में हुई थी। उस वक्त इसे स्टोक मैंडविल गेम्स के नाम से जाना जाता था। साल 1960 में इसे आधिकारिक रूप से पैरालंपिक्स कहा गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पैरालंपिक्स का फ्लैग, निशान और मेडल सब कुछ ओलंपिक से अलग होते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  नितेश कुमार ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया नौवां पदक, बेथेल को हराकर अपने नाम किया गोल्ड मेडल

पैरालंपिक खेलों में क्या है एथलीट की योग्यता का पैमाना?

paralympics athlete eligibilty

पैरालंपिक खेलों में शारीरिक, मानसिक, या बौद्धिक रूप से अक्षम एथलीट ही भाग ले सकते हैं। इन खेलों में वे सभी शामिल होते हैं, जिनके शरीर में निम्नलिखित विकृतियां हैं-

  • मांसपेशियों की दुर्बलता
  • जोड़ों की गति की निष्क्रियता
  • किसी अंग में कोई कमी
  • टांगों की लम्बाई में फर्क
  • छोटा कद
  • हाइपरटोनिया यानी मांसपेशियों में जकड़न
  • शरीर के मूवमेंट पर नियंत्रण की कमी
  • एथेटोसिस यानी हाथ-पैरों की उंगलियों की धीमी मंद गति
  • नजर में खराबी
  • सीखने की अवरुद्ध क्षमता

इसे भी पढ़ें-  ओलंपिक से कितना अलग होता है पैरालंपिक गेम्स? जानें कौन ले सकता है हिस्सा

हालांकि, पैरा खिलाड़ियों को उनकी शारीरिक स्थिति के आधार पर उन्हें श्रेणीबद्ध किया जाता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि शॉटपुट खेल में भाग लेने वाले 5 खिलाड़ी हैं। उनमें से दो केवल हाथ में अक्षम हैं और 3 ऐसे हैं जिनके पूरे बाजू में ही दिक्कत है, तो उनको अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाता है, ताकि मुकाबला बराबरी का हो। उनकी श्रेणी को तय करने के लिए यह ध्यान रखा जाता है कि पैरा खिलड़ियों में उनकी शारीरिक स्थिति उनके खेल को किस हद तक प्रभावित कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  पेरिस पैरालंपिक में इन भारतीय महिलाओं का दिखेगा जलवा, यहां जानें पूरा शेड्यूल

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।