Ambivalent Relationship क्या होता है? जानें कैसे करता है यह मेंटल हेल्थ पर हमला

What Is An Ambivalent Relationship: कुछ रिश्ते कई बार जी का जंजाल बनकर रह जाते हैं। कुछ ऐसे भी रिश्ते होते हैं, जो कंडीशन के साथ बदलते रहते हैं। वह रिश्ता कभी बहुत ही अच्छा, तो कभी मुश्किलों से भरा नजर आ सकता है। कुछ ऐसा ही होता है एंबिवेलेंट रिलेशनशिप। आइए जानें, एंबिवेलेंट रिलेशनशिप क्या है? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-14, 10:42 IST
What Is An Ambivalent Relationship

Why Ambivalent Relationship Considered Bad For Mental Health: रिश्ते हर किसी के जीवन का एक अहम हिस्सा होते हैं। कई बार प्यार के रिश्तों में कुछ ऐसे बदलाव आ जाते हैं कि वह रिश्ता खुशी से ज्यादा स्ट्रेस का कारण बन जाता है। कई बार तो इन रिश्तों का सीधा असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ने लगता है। कई बार लोग ऐसे रिश्तों में फंसकर रह जाते हैं, जहां ना तो वो खुश होते हैं ना ही रिश्ते को लेकर सुरक्षित महसूस करते हैं। इसी तरह से एक रिश्ता होता है एंबिवेलेंट रिलेशनशिप। इस तरह के रिश्ते में कंडीशन हमेशा बदलती रहती है। कभी बहुत प्यार और अपनापन महसूस होता है, तो कभी शक और असुरक्षा महसूस होने लगती है।

एंबिवेलेंट रिलेशनशिप का सीधा असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। इससे एक व्यक्ति मानसिक और भावनात्मक रूप से टूट सकता है। यह रिश्ता उलझन और दुविधा से भरा हुआ होता है। ऐसे रिश्ते में कभी लगेगा कि सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा है और कभी लगेगा कि बस अब ये और नहीं चल पाएगा। आइए जानें, क्या एंबिवेलेंट रिलेशनशिप? एंबिवेलेंट रिलेशनशिप को मेंटल हेल्थ के लिए बुरा क्यों माना जाता है?

एंबिवेलेंट रिलेशनशिप क्या है?

What is an ambivalent relationship

एंबिवेलेंट रिलेशनशिप एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें कभी कपल बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करता है, तो कभी दोनों के बीच रिश्ते को खत्म करने जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। इस रिश्ते में प्यार और असमंजस की स्थिति एक साथ होती है। इस रिश्ते में दोनों पार्टनर एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध नहीं होते। ऐसे रिश्ते में बार-बार ब्रेकअप और पैचअप होता है।

एंबिवेलेंट रिलेशनशिप की पहचान क्या है?

रिश्ते में मिल रहे कुछ संकेतों की मदद से आप एंबिवेलेंट रिलेशनशिप की पहचान कर सकते हैं, जिससे आपको पता लग सकता है कि आप एंबिवेलेंट रिलेशनशिप में तो नहीं हैं।

  • कभी प्यार दिखना, तो कभी अलगाव नजर आना।
  • रिश्ते में सिक्योरिटी की कमी नजर आना।
  • बात-बात पर ब्रेकअप और फिर से पैचअप हो जाना।
  • पार्टनर के साथ होते हुए भी अकेलापन महसूस करना।
  • रिश्ते को बनाए रखना, एक मजबूरी बन जाए।

मानसिक स्वास्थ्य पर कैसे पड़ता है असर?

How does it affect mental health

एंबिवेलेंट रिलेशनशिप का असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप लंबे वक्त तक एंबिवेलेंट रिलेशनशिप में रहते हैं, तो इससे मेंटली आप बहुत परेशान रह सकते हैं। इस रिश्ते में लंबे वक्त तक बने रहने से स्ट्रेस ,शक ,टेंशन ,सेल्फ रिस्पेक्ट की कमी दिखने लगती है। ऐसे लोगों को अपने फैसले लेने में भी दिक्कत आने लगती है। ऐसे रिश्ते में रहने से पर्सनल लाइफ भी पूरी तरह से तबाह हो जाती है।

यह भी देखें- अपने रिलेशनशिन के लिए सेट करें कुछ रूल्स, रिलेशन में आएंगे यह सकारात्मक बदलाव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik/her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP