'अल्फा फीमेल' क्या होती है? जानें कैसे होती हैं ये अलग ...क्या होती है इनकी खासियत

What is Alpha Female: आपने अल्फा मेल के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी अल्फा फीमेल के बारे में सुना है? अल्फा फीमेल अन्य महिलाओं के काफी अलग होती हैं। इनकी खासियत सुनकर आपको भी विश्वास नहीं होगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेई ने अपनी मां को भी अल्फा फीमेल बताया है। आइए जानें, अल्फा फीमेल कैसे होती है? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-29, 17:02 IST
What is Alpha Female

What Does Being an Alpha Female Mean: हाल ही में एक्टर मनोज बाजपेई ने अपनी मां को अल्फा फीमेल कहा है। अब तक आपने अल्फा मेल के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी अल्फा फीमेल के बारे में सुना है। अल्फा वुमन...अंग्रेजी में इस शब्द का इस्तेमाल सुपर वुमन के लिए किया जाता है। इस तरह की महिलाओं को इतना गुणवान माना जाता है, जिनकी तारीफें कितनी भी कर लो, कम ही है।

अल्फा फीमेल बहुत ही खास होती हैं। इस तरह की महिलाएं दूसरों पर निर्भर नहीं रहतीं। अल्फा फीमेल स्मार्ट सोच वाली होती हैं और हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचती हैं। आइए जानें, आखिर अल्फा फीमेल कैसे होती हैं? अल्फा फीमेल की खासियत क्या होती है?

अल्फा फीमेल क्या होती है?

What is an alpha female

कई अध्ययनों ने अल्फा फीमेल शब्द को जन्म दिया है। ये महिलाएं अन्य महिलाओं की तुलना में काफी अलग होती हैं। इनमें सबसे अलग कुछ करने का जज्बा होता है। ऐसी महिलाएं बहुत ही तेज-तर्रार और आत्मविश्वासी होती हैं। इनके अंदर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस होता है। इनके अंदर कुछ अलग खासियत होती है।

बिना सहारे के बढ़ती हैं आगे

अल्फा फीमेल अपने आप में बहुत ही मजबूत होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं होती। अल्फा फीमेल अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बहुत अच्छे से बैलेंस करना भी जानती हैं। ऐसी महिलाएं अपने हर रोल को बखूबी निभाना जानती हैं।

कूट-कूट के भरा होता है आत्मविश्वास

is filled with confidence

आत्मविश्वास के मामले में ये महिलाएं बहुत आगे होती हैं। इनमें आत्मविश्वास भर-भरकर होता है। अल्फा वुमन अपना हर काम बिना किसी सपोर्ट के भी पूरे आत्मविश्वास के साथ करती हैं।

सकारात्मक सोच रखती हैं

अल्फा वुमन हर चीज को लेकर एक सकारात्मक सोच रखती है। हर कंडीशन में डटकर खड़े रहना इनकी खासियत होती है। इन्हें हार मानना जल्दी आता ही नहीं है।

परिश्रमी से नहीं घबरातीं

अल्फा फीमेल की एक बड़ी खासियत है कि वह कभी भी परिश्रम से नहीं डरती। वह अपने हर काम को पूरी लगन के साथ करती है। इनके अंदर हर काम को लगन से करने की इच्छा होती है।

मुंह पर बोलती हैं

speaks on the mouth

अल्फा फीमेल को धोखेबाजी करनी नहीं आती। इनके दिल में जो होता है, वहीं इनके मुंह पर भी होता है। कई बार इनकी बातों से लोगों का दिल भी दुख जाता है, लेकिन ये सीधी बात करना ही जानती हैं। इनके दिल में कोई छल नहीं होता।

यह भी देखें-2017 में इन Alpha males ने अपने अंदाज से कई लड़कियों को दीवाना बनाया

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP