2017 में इन Alpha males ने अपने अंदाज से कई लड़कियों को दीवाना बनाया

बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स तक इन Alphha males ने कई लड़कियों को अपना दीवाना बनाया। 

  • Shweta Pandey
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2017-12-19, 18:01 IST
alpha male varun dhwan

Dashing और charming पर्सनालिटी हर किसी की पहली च्वॉइस होती है। खास तौर पर लड़कियों को इस तरह की personality बेहद पसंद आती है। गुड लुकिंग और अच्छी physique वाले लड़के अक्सर हर जगह सेंटर ऑफ attraction बन जाते हैं। बेशक लड़कियों के लिए एक Alpha male की definition गुड लुकिंग और fitness से ही शुरू होती है। अगर बात Alpha males की हो तो बॉलीवुड स्टार्स, टीवी स्टार्स और क्रिकेटर्स की भी बात जरूर होनी चाहिए। सेलेब्रिटीज के लिए ऐसा जरूरी होता है कि वे हमेशा अच्छा दिखें क्योंकि कैमरे उनका हमेशा ही पीछा करते हैं। लेकिन ये स्टार्स केवल अपने गुड लुक से ही नहीं हीरो बन गए। इन्हें हीरो बनने के लिए पहले परफेक्ट होना पड़ा। इन्हें वो सारी qualities और talent खुद के अंदर ले आना पड़ा जिसे ये पर्दे पर अपनी छाप छोड़ सकें।

इन सितारों की personality, style और talent देखकर इन्हें Alpha male का टैग देना गलत नहीं होगा। न केवल स्टाइल और गुड लुक बल्कि हर एक मायने में ये स्टार्स पर्दे पर हीरो ही लगते हैं। इनके अंदर वो सारी खूबियां दिखती हैं जो Perfect होने के लिए काफी है। अपने इस perfect अंदाज से ये स्टार्स अपने फॉलोवर्स की फौज खड़ी कर लिए हैं। जिनमें लड़कियों के नंबर्स कहीं ज्यादा हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं 2017 के उन पॉपुलर स्टार्स पर, जिनके परफेक्ट अंदाज ने लड़कियों को अपना मुरीद बनाया। या यूं कह लें लड़कियां इनके इस अंदाज को देखकर दीवानी हो गईं।

वरुण धवन

varun dhawan alpha male

बॉलीवुड के सबसे naughty ब्वॉय की बात करें तो इस साल इनकी फिल्म जुड़वा-2 100 करोड़ के box office में शामिल हुई है। इन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘Student of the year’ से entry मारी थी। कई हिट फिल्मों के सफर के बाद इनका जादू लड़कियों पर कुछ ज्यादा ही चला। रोमांटिक होने के साथ साथ वरुण बेहद जिंदादिल और naughty भी हैं। अपने चॉकलेटी लुक्स और डांसिंग skills से वरुण धवन ने कईयों का दिल जीता है। इनका craze न केवल बॉलीवुड बल्कि तमाम लड़कियों में भी दिखता है।

आयुष्मान खुराना

ayshman khurana alpha male

बॉलीवुड के handsome एक्टर्स में से एक आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म ‘Vicky donor’ में खूब सुर्खियां बटोरीं। आयुषमान को इस फिल्म के बाद काफी limelight मिली। अपनी बेहतरीन acting और गायकी से आयुष्मान ने कई दिलों पर राज किया। इस साल इन्होंने अपनी फिल्म बरेली की बर्फी से काफी तारीफें बटोरीं। इनके beard लुक पर लड़कियां crazy हो जाती हैं। Alpha male की category में इन्हें शामिल करने में कोई बड़ी बात नहीं।

विराट कोहली

virat kohali alpha male

कई लड़कियों के ड्रीम boy विराट यूं तो अब अनुष्का के हो चुके हैं। लेकिन लड़कियां अब भी इन पार जान देती हैं। जहां मैदान में इनका बल्ला सामने वाले पर भारी पड़ता है वहीं अपने लुक से विराट ने ग्लैमर की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है। यूं तो विराट एक क्रिकेट की दुनिया से हैं लेकिन इनका लुक और स्टाइल कई बॉलीवुड एक्टर्स और मॉडल्स पर भी भारी पड़ता है। विराट अब भले ही अनुष्का के नाम के सपने देखते हों लेकिन लड़कियां आज भी विराट को अपना ड्रीम boy ही मानती हैं। अक्सर लड़कियों ने अपने फोन में विराट कोहली की तस्वीर wallpaper के तौर पर यूज करती हैं। अनुष्का यूं ही विराट की दीवानी नहीं बनी बल्कि क्रिकेट की दुनिया के इस हीरो ने अनुष्का पर भी अपने अंदाज का जादू चलाकर दीवाना बना दिया।

बरुन सोबती

barun sobati alpha male

अगर छोटे पर्दे की बात करें तो बरुन सोबती ने ‘The most sexiest man in Asia’ (2016-17) में अपना नाम 4th नंबर पर दर्ज कराया है। वहीं 2015-16 में इन्होंने ‘The most popular TV actor’ का भी खिताब जीता। छोटे पर्दे का ये कलाकार टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से फेमस हुआ था। इनकी style बॉलीवुड के कई एक्टर्स पर भी भारी पड़ती है। वहीं बात करें लड़कियों की तो इनका जादू लड़कियों पर भी खूब चला।

फवाद खान

fawad khan alpha male

ये नाम भले ही विवादों से जुड़ा रहा हो लेकिन आज भी इनके अंदाज पर लड़कियां फिदा हैं। यही वजह है कि Hottest hunk की लिस्ट में भी फवाद खान का नाम ऊपर है। भले ही फवाद खान पाकिस्तान से हैं लेकिन इंडिया में भी इनके चाहने वालों की कमी नहीं। एक समय पर लड़कियों ने अपने फोन वॉलपेपर से भी इनकी picture को जोड़े रखा। गहरे रंग की आंखें, बेहतरीन मुस्कान और अपनी शानदार आवाज से फवाद ने कई लोगों का दिल जीता है।

रणवीर सिंह

ranveer singh alpha male

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे famous एक्टर हैं, जो फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी खुल के मस्ती करते हैं। जिन्हें आधे लोग तो बस उनके पहनावे और उनकी style से जानते हैं। फिल्म ‘Bajirao mastani’ में रणवीर ने अपनी एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता। फिल्म ‘Goliyon ki rasleela ramleela’ में भी रणवीर की style अलग ही दिखी। इन्हें beard लुक में लड़कियां काफी पसंद करती हैं और अपने फैशन style से रणवीर हर किसी के चहेते बन चुके हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

sushant singh rajpoot alpha male

फिल्म ‘MS DHONI’ अगर आपने देखी हो तो आपको सुशांत सिंह का नाम अच्छी तरह याद हो गया होगा। सुशांत अपने decent लुक से काफी चर्चाओं में रहते हैं। वैसे सुशांत फिल्मों में आने से पहले इंजीनियर थे लेकिन टीवी सीरियल से होते हुए आज सुशांत काफी फेमस हो चुके हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सुशांत की तस्वीरें आती रहती हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। लड़कियों ने अपने फेवरेट एक्टर में सुशांत का नाम शामिल कर रखा है

आर माधवन

r mashvan

47 वर्षीय माधवन किसी भी मामले में किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। फिल्म रंग दे बसंती, तनु वेड्स मनु इनकी बेहतरीन फिल्मों में से हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें देख लड़कियों ने प्रपोजल तक भेज दिए। बेशक माधवन ने खुद को बहुत ज्यादा groom कर लिया है। पर्सनालिटी और गुड looks के चलते इन्हें सुर्खियों में आने में देर नहीं लगती।

गौतम रोड़े

gautam rode alpha male

वैसे गौतम रोड़े भी कम स्मार्ट नहीं हैं। इन्होंने अपने अंदाज से acting की दुनिया में भी अपने हुनर का परचम लहराया है। टीवी सीरियल सरस्वतीचंद्र से इन्हें fame मिली। फिल्म अक्सर-2 में जरीन खान के अपोजिट काम करने वाले एक्टर गौतम रोड़े भी अपने लुक से अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

करण ठाकर

karan tacker alpha male

टीवी एक्टर करण ठक्कर भी अपने लुक से सुर्खियां बटोरने में जरा भी पीछे नहीं हैं। 2009 में टीवी सीरियल ‘Love ne mila di jodi’ से इन्हें फेम मिला था। टीवी सीरियल “एक हजारों में मेरी बहना ‘Ek hazaro me meri bahana hai’ में इनके किरदार को लड़कियों ने खूब पसंद किया था।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP