ज्यादातर लोगों को सोते समय सपने दिखाई देते हैं। ये सपने कभी आने वाली किसी घटना के बारे में बताते हैं, तो कभी बीते हुए समय की कहानी बयां करते हैं। सपने आपके दिमाग की रचना भी हो सकते हैं।
लेकिन जब बात स्वप्नशास्त्र की होती है तो कुछ सपनों का एक ख़ास मतलब होता है और ये आपके जीवन में आगे क्या शुभ या अशुभ होने वाला है इस बारे में बताते हैं। ऐसा ही एक सपना होता है मंदिर दर्शन का सपना।
आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें कभी न कभी ऐसा कोई सपना जरूर दिखा होगा जिसमें आप तीर्थ यात्रा पर जा रहे हों, किसी भगवान के दर्शन कर रहे हों या फिर किसी खास मंदिर में पूजा कर रहे हों।
कई लोग ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें ऐसा सपना बार-बार दिखाई देता है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें कि आखिर क्यों आता है मंदिर जाने का सपना और इसके क्या संकेत हो सकते हैं।
लोग मंदिर में मन की शांति के लिए जाते हैं और ईश्वर की शरण में कुछ पल बिताना चाहते हैं। यदि आपको कोई ऐसा मंदिर सपने में दिखाई दे जहां बहुत ज्यादा शांति हो तो समझें कि आप अपने व्यस्त जीवन से परेशान हो गए हैं और आपको थोड़े आराम की जरूरत है। इस तरह का सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि भविष्य में आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
यदि आपको सपने में कोई सफेद मंदिर बार-बार दिखाई देता है और आप इस सपने(सपने में गणपति देखने का मतलब)से चौंककर उठ जाते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा सपना आपके भविष्य के लिए अच्छे संकेत देता है। यदि आप किसी कर्ज में डूबे हुए हैं तो जल्द ही इससे छुटकारा मिलेगा। ऐसा सपना आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा।
यदि आप कोई ऐसा मंदिर सपने में देखते हैं जो पानी में तैर रहा है, तो ऐसा सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपका भविष्य में कोई काम बनते -बनते बिगड़ सकता है। यदि आपको ऐसा सपना बार-बार आता है तो आप अपने भविष्य के लिए ईश्वर की प्रार्थना करें।
यदि आप सपने में कोई ऐसा मंदिर देखते हैं जहां आप काफी समय से जाना चाहते हैं और किसी कारणवश जा नहीं पा रहे हैं, तो इस सपने का मतलब है कि आपकी जल्द ही उस मंदिर दर्शन की इच्छा पूर्ण होने वाली है। इसके साथ ही जल्द ही आपकी कोई ऐसी कामना भी पूर्ण हो सकती है जिसके बारे में आप काफी लंबे समय से सोच रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय
यदि आप सपने में खुद को मंदिर का घंटा बजाते हुए देखते हैं तो समझें कि जल्द ही आपकी समस्याओं का अंत होने वाला है। लेकिन यदि आप सपने में सोने का घंटा देखते हैं तो ये आपके मन की लालसा को दिखाता है और आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।
यदि आप सपने में शिव जी का मंदिर देखते हैं तो समझें कि जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली हैं। शिव मंदिर के दर्शन का सपना आपको भविष्य के लिए किसी अच्छी खबर का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको जल्द ही शिव मंदिर जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri Special: जानें सपने में भगवान शिव के दर्शन होने का क्या है मतलब
ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि ईश्वर आपके ऊपर मेहरबान हैं और जल्द ही उनकी कृपा होने वाली है। ऐसा सपना आपकी किसी बड़ी इच्छा को पूर्ण करने का संकेत देता है।
सपने में मंदिर देखने के ज्यादा शुभ संकेत होते हैं और ये सपने आपकी आस्था की ओर संकेत करते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।