गेहूं की बोरी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है?

क्या आपके घरों में मौजूद गेहूं की बोरी में भी लग जाते हैं घुन? अगर हां, तो आइए इससे छुटकारा पाने का एक घरेलू नुस्खा आपको बताते हैं। 

neem leaves benefits

वैसे तो मार्केट में आटे के रेडीमेड पैकेट्स मौजूद हैं। फिर भी, कई लोग आज भी स्वास्थ्य की देखभाल के लिए गेहूं को चक्की में पीसकर ही आटे का इस्तेमाल करते हैं। खासकर गांवों में लगभग हर कोई खेतों से गेहूं लाकर इसकी सफाई करने के बाद पिसवा कर खाते हैं। इसके लिए लोग अपने घरों में गेहूं को स्टोर करके महीने या सालों तक भी रखते हैं। ऐसे में, कई बार गेहूं में घुन लगने की शिकायत भी सामने आती है। यह दरअसल, इसके रखरखाव में दिक्कतों के कारण होता है। इससे काफी ज्यादा अनाज की बर्बादी भी हो जाती है। हालांकि, इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे का भी इस्तेमाल करते हैं। पर, क्या आपको पता है कि गेहूं की बोरी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

गेहूं की बोरी में नीम की पत्तियां डालने से क्या होता है?

how to preserve grains from insects in hindi

जानकारी के लिए बता दें, गेहूं से घुन या किसी तरह के कीड़े को भगाने के लिए नीम की पत्तियां एक बेहतरीन और कारगर उपाय माना जाता है। दरअसल, नीम की पत्तियां बेहद कड़वी और तेज गंध वाली होती है, जो कि किसी भी तरह के कीड़े मकोड़े को बर्दाश्त नहीं होता है। यही कारण है कि गेहूं में लगे घुन भी इससे दूर भागते हैं। अच्छी बात ये है कि नीम के पत्ते में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है, जिससे अनाज को कोई नुकसान भी नहीं होगा। साथ ही, यह घरों में लंबे समय तक रखा भी रहेगा। इस तरह से आपको घर में गेहूं को स्टोर करने में कोई परेशानी होगी। चलिए अब जानते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

गेहूं की बोरी में नीम की पत्तियों को डालने का सही तरीका

how to use neem leaves for grain

नीम की पत्तियां नेचुरल रूप से कीटनाशक की तरह काम करती हैं। ऐसे में, अगर आप लंबे समय तक गेहूं को घर में ही स्टोर रखना चाहती हैं, तो उसके लिए नीम की पत्तियों का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आपको ढ़ेर सारी नीम की पत्तियों के लेकर थोड़ा धूप में सुखा लेना है। ताकि इनमें से नमी निकल जाए। इसके बाद आप इन पत्तियों को पूरी बोरी में डाल दें। ध्यान रहे नीम के पत्ते में अगर नमी रहेगी आपके गेहूं खराब हो सकते हैं। इसलिए, इसे सुखाना जरूरी होता है। दरअसल, नीम के कड़वे गंध कीड़ों को सहन नहीं हो पाता है और वह बोरी से धीरे-धीरे निकल कर गायब होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें-गेहूं की बोरी में माचिस की तिली डालने से क्या होता है?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Amazon, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP