बहुत से जीव-जंतु हैं, जो हमारे घर में ही पाये जाते हैं, उनमें से एक छिपकली भी है। आमतौर पर घर में छिपकली को देखते ही लोग भागने में लग जाते हैं। मगर शास्त्रों के मुताबिक घर में छिपकली का होना बहुत ही शुभ बताया गया है। हालांकि, इसमें भी अलग-अलग शास्त्रों में भिन्न-भिन्न मत दिए गए हैं, मगर छिपकली को हिंदू धर्म में अलग ही महत्व दिया गया है।
अमूमन लोग इस बात पर विश्वास करते हैं कि अगर छिपकली नजर आ जाए, शरीर के किसी भाग पर गिर जाए या फिर पैरों के नीचे आ जाए तो कोई न कोई शुभ या अशुभ घटना जरूर घटती है। मगर इस बारे में सही जानकारी पाने के लिए हमने भोपाल के एस्ट्रोलॉजर एवं पंडित विनोद सोनी जी से बात की।
पंडित जी कहते हैं, ' छिपकली को घर में होना या फिर शरीर पर गिरना अलग-अलग संकेत देता है। इनमें से कुछ अच्छे भी होते हैं और कुछ बुरा प्रभाव भी डालते हैं।'
छिपकली का दिखना क्या देता है संकेत?
- अगर किसी पर्व के दिन अगर आपको घर में अचानक छिपकली नजर आ जाए, तो संकेत देता है कि आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास है। मगर छिपकली का रंग भूरा होना चाहिए।
- अगर आपको दो लड़ती हुई छिपकली नजर आ जाएं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपको जल्द ही कोई दुख भरी खबर सुनने को मिल सकती है।
- अगर घर से निकलते वक्त आपको छिपकली नजर आ जाए तो समझ जाएं कि आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।
- यदि किसी नए घर में प्रवेश के दौरान आपको मरी हुई छिपकली नजर आ जाए या वैसे भी आपको मरी हुई छिपकली नजर आ जाए तो यह संकेत है कि जल्द ही आप बीमार पड़ने वाले हैं।

छिपकली अगर शरीर के अंग पर गिर जाए तो क्या होता है?
- अगर आपके शरीर पर छिपकली चढ़ती है, तो आपको नए वस्त्र प्राप्त होते हैं।
- अगर आपके सिर पर छिपकली गिरती है तो आपको अचानक धन प्राप्त होता है।
- यदि आपकी पीठ या गर्दन पर छिपकली गिरती है तो आपको अपने क्षेत्र में यश प्राप्त होगा।
- अगर आपके पैर पर छिपकली गिरती है, तो यह संकेत है कि आपको जल्द ही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- यदि हाथ, हथेली, कंधे पर छिपकली गिरती है या चढ़ती है तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही किसी चीज में विजय प्राप्त होने वाली है।

मरी हुई छिपकली के फल
- पैरों के नीचे छिपकली का आना शुभ संकेत है। यह दर्शाता है कि आप जीवन में किसी अच्छे काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं। मगर पैरों के नीचे आकर छिपकली का मर जाना अच्छा संकेत नहीं है। यह दर्शाता है कि आपको जल्द ही कोई बड़ी हानि होने वाली है।
- छिपकली यदि आपके हाथों से मर जाए तो इससे धन की हानि होती है।
- छिपकली अगर आपको प्रवेश द्वार पर मरी हुई मिले, तो समझ जाएं कि आपके ऊपर कोई बड़ी परेशानी आने वाली थी मगर आप बच गए।
छिपकली के अन्य संकेत
- वैसे तो छिपकली दीवार पर चलती है, मगर यदि आपको छिपकली जमीन पर चलती हुई नजर आ जाए तो समझ जाएं के आपको आर्थिक लाभ होने वाला है।
- पूंछ कटी हुई छिपकली देखना अशुभ संकेत होता है, यह दर्शाता है कि आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं।
- काली छिपकली देखना भी यह संकेत देता है कि आपको आर्थिक हानि होने वाली है।
उम्मीद है कि आपको छिपकली से जुड़ी यह अद्भुत जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों