herzindagi
should we lit lamp of shami wood

शमी की लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जो पूजनीय और पवित्र माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है शमी का पौधा जिसे घर में रखना और इसकी पूजा करने का बहुत महत्व माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-02-28, 12:05 IST

Kya Shami Ki Lakdi Se Diya Jala Sakte Hain: हिन्दू धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जो पूजनीय और पवित्र माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है शमी का पौधा जिसे घर में रखना और इसकी पूजा करने का बहुत महत्व माना जाता है। शमी के पौधे को ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष स्थान प्राप्त है। 

शमी की जड़ से लेकर शमी की पत्तियों तक को ज्योतिष में बहुत लाभकारी बताया गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि शमी के पौधे की सूखी लकड़ी से दीपक जलाने के कई लाभ होते हैं। शमी की सूखी हुई लकड़ी का दीपक जलाने से घर में कई शुभ संकेत नजर आते हैं। 

शमी की लकड़ी का दीपक क्यों जलाना चाहिए?

shami ki lakdi se diya jalane ka tarika kya hai

शमी के पौधे में शनि देव का वास माना गया है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि शमी की पूजा से शनि देव अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में अगर शमी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाया जाए तो इससे शनि देव का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट में दूध डालने से क्या होगा?

अगर कुंडली में शनि दोष है तो वह शमी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से दूर हो जाता है। अगर आपकी राशि में शनि भारी है तो आपको शनिवार के दिन विशेष रूप से शमी के पौधे की सूखी लकड़ी का दीया अवश्य जलाना चाहिए और पूजा करनी चाहिए।

kya shami ke lakdi se jala sakte hain diya

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या में भी शमी के पौधे की सूखी लकड़ी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे ढैय्या और साढ़े साती का दुष्प्रभाव कम होने लगता है और घर में शुभ परिणाम नजर आने शुरू हो जाते हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट दान करना चाहिए या नहीं?

शमी के पौधे की सूखी लकड़ी का दीपक मंगलवार के दिन भी जलाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिदेव को प्रसन्न करने का कोई भी उपाय मंगलवार के दिन ज्यादा कारगर सिद्ध होता है। शमी की लकड़ी का दीपक रोजाना भी जलाया जा सकता है।

 

आप भी इस लख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों शमी की लकड़ी से दीया जलाना चाहिए और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।