What is the WC toilet: सफर करते हुए या किसी मॉल में आपने पब्लिक टॉयलेट तो जरूर यूज किया होगा। शॉपिंग मॉल या सिनेमा हॉल में बने टॉयलेट के गेट पर कुछ ना कुछ लिखा होता है। सभी जगह पब्ल्कि टॉयलेट को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हर जगह पब्ल्कि वॉशरूम के बाहर कुछ सिंबल भी बने होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि पब्लिक वॉशरूम के बाहर WC लिखा होता है? आखिर सार्वजनिक शौचालय के बाहर ऐसा बोर्ड क्यों लगा होता है? आखिर सार्वजनिक शौचालय के बाहर लिखे WC का क्या मतलब होता है?
यह भी देखें- पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें हाइजीन से जुड़ी ये बातें
कभी ना कभी सभी को पब्लिक टॉयलेट्स यूज करने ही पड़ते हैं। कई बार सफर करते हुए पेशाब रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जाना ही पड़ता है। बहुत से लोग पब्लिक वॉशरूम में जाने से बचते हैं। टॉयलेट को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसके लिए शौचालय, टॉयलेट, रेस्टरूम, विश्राम कक्ष या स्नानघर जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कुछ जगहों पर इसके लिए WC शब्द भी लिखा जाता है। ऐसे में सवाल ये बनता है कि आखिर WC का मतलब क्या है?
आपने देखा होगा कि कुछ पब्लिक टॉयलेट के बाहर WC लिखा होता है। बहुत से लोगों को लगता है, ये बाथरूम या वॉशरूम का शॉर्ट फॉर्म है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। WC भी बाथरूम का ही एक नाम है। ये एक शॉर्ट फॉर्म है। WC का फुल फॉर्म वॉटर क्लोसेट है। इसका मतलब होता है, एक पानी वाला शौचालय या स्नानघर। ये ऐसे वॉशरूम हैं, जहां आप नहा भी सकते हैं और इनमें पानी की भी अच्छी व्यवस्था भी होती है।
बता दें कि 1900 के दशक में ही टायलेट या बाथरूम को वॉटर क्लोसेट कहने का चलन शुरू हुआ। बाद में आगे चलकर इसे कई अलग-अलग नामों से जाना जाने लगा। इसका अर्थ होता है, एक ऐसा वॉशरूम, जिसमें पानी की अच्छी व्यवस्था है। अगर किसी वॉशरूम के बाहर "WC" नहीं लिखा, तो उसमें पानी हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता। ऐसे में आपको पहले से उसे चेक करके ही उसका इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी देखें- पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।