आखिर Daddy Issues का क्या है मतलब? महिलाओं के लिए क्यों इस्तेमाल किया जाता है यह शब्द

किसी कॉम्प्लेक्स रिलेशनशिप के लिए आजकल डैडी इशूज शब्द बहुत इस्तेमाल हो रहा है। आपको क्या इस शब्द का मतलब पता है?

What does daddy issues mean

डैडी इशूज शब्द से आपको क्या समझ आता है? आजकल सोशल मीडिया और बड़ी वेब सीरीज में यह टर्म बहुत फेमस हो रही है। नहीं इसे किसी गलत तरह से मत समझिए। आजकल डैडी टर्म को अश्लील तरह से भी देखा जाता है। पर डैडी इशूज असल में फिजिकल नहीं, बल्कि इमोशनल समस्याओं के बारे में बताती हुई टर्म है। मैं आपको बता दूं कि इसे किसी भी मेडिकल जर्नल में रिकॉर्ड नहीं किया गया है। सोशल मीडिया के चलते इसे और बढ़ावा मिला है।

आम मिथक है कि डैडी इशूज का संबंध सिर्फ सेक्सुअल डिजायर से है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसे आप भावनात्मक समस्याओं से जोड़कर देख सकते हैं। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर और रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉक्टर भावना बर्मी से बात कर हमने इस टर्म और रिलेशनशिप में उसके कारण होने वाले इशूज के बारे में जानने की कोशिश की।

क्या है डैडी इशूज?

जैसा कि हमने पहले बताया डैडी इशूज कोई मेडिकल टर्म नहीं, बल्कि एक इनफॉर्मल शब्द है जिसे अधिकतर साइकोलॉजिकल समस्याओं से जोड़ा जाता है। डॉक्टर भावना बर्मी के अनुसार ऐसे बच्चों के लिए इस टर्म को यूज किया जाता है जिसके बचपन में या तो पिता का गलत प्रभाव रहा है या फिर उसके पिता उसके जरूरी मौकों पर मौजूद नहीं रहे हैं। पिता द्वारा बचपन में सजा देने, सख्ती दिखाने या फिर महज बात ना करने से भी इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे मौकों पर बच्चा अपने पिता से इतना दूर हो जाता है कि अधिकतर उसके मन में असंतोष की भावना बढ़ जाती है। (पिता के साथ रिश्ता बेहतर बनाने की कहानी)

daddy issues and its meaning

ऐसे में कई बार पिता की तरह प्रतीत होने वाले पुरुषों के प्रति आकर्षण भी हो जाता है। यह सेक्सुअल अट्रैक्शन भी हो सकता है और इमोशनल भी।

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है रिलेशनशिप टर्म रेड फ्लैग का मतलब? इंटरनेट पर होता है बहुत इस्तेमाल

कहां से आई यह टर्म?

इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह टर्म असल में कब शुरू हुई। हां, ऐसा माना जा सकता है कि इस टर्म की आधार साइकोलॉजी के पिता कहे जाने वाले फेमस डॉक्टर सिगमंड फ्रायड के कॉन्सेप्ट "फादर कॉम्प्लेक्स" से लिया गया है। इस कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी आपको सिगमंड फ्रायड की किताबों में मिल जाएगी। फ्रायड के कॉन्सेप्ट के अनुसार फादर कॉम्प्लेक्स तब बढ़ता है जब बच्चे का अपने पिता से रिश्ता सही नहीं होता है। इस आइडिया को मेडिकल टर्म में ओडिपस कॉम्प्लेक्स (Oedipus complex) बताया गया है।

इस तरह के कॉम्प्लेक्स के साथ बच्चा हमेशा पिता से अप्रूवल लेने की कोशिश करेगा। उसका झुकाव मां की तरफ होगा, लेकिन पिता की बात आते ही वो हमेशा कंपीट करने लगेगा। (पिता और बच्चों का खूबसूरत रिश्ता दिखाते वायरल वीडियोज)

क्या सेक्सुअल डिजायर का मतलब गलत है?

ऐसा समझा जाता है कि जिस लड़की को बड़ी उम्र के लड़के पसंद हैं तो उसे डैडी इशूज हैं। यह एक आम मिथक है। किसी इंसान की अपनी पसंद हो सकती है। अगर हम मेडिकली देखें, तो डैडी इशूज रिलेशनशिप में आने वाली समस्याओं, आत्म सम्मान से जुड़ी बातों, खुद की कीमत ना समझने जैसी समस्याओं, किसी भी भरोसा ना कर पाने की परेशानियों से संबंधित है। इसी के साथ, सिर्फ लड़कियों ही नहीं लड़कों के लिए भी यह टर्म वैलिड है।

अपने पिता से सहमति लेने के लिए लड़के एड़ी-चोटी का जोर लगा सकते हैं। उनकी जवानी का अधिकतर समय पिता को खुश रखने और उनकी बातों को सुनने में चला जाता है। यहां माता-पिता की इच्छा पूरी कर मिलने वाली खुशी की बात नहीं हो रही है। यहां बात हो रही है पिता के वैलिडेशन या मान्यकरण की। आपकी किसी हरकत पर पिता आपको समर्थन दे और आपसे खुश हो। यहां मालिक से इनाम पाने की इच्छा जैसी स्थिति उतपन्न हो जाती है।meaning of daddy issues

महिलाओं के केस में आकर्षण फादर फिगर से हो जाता है और इसका असर हम कई रिलेशनशिप्स में देखते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानती हैं Mansplaining शब्द का मतलब?

क्यों उभरते हैं डैडी इशूज?

ऐसे कई लोग होते हैं जिन्होंने बचपन में पिता का प्यार नहीं देखा होता है। कुछ मामलों में उनके पिता मौजूद ही नहीं होते हैं, कुछ मामलों में अगर वो होते भी हैं, तो बच्चों को भावनात्मक सुरक्षा नहीं दे पाते। कुछ ऐसे भी मामले होते हैं जिनमें पिता बच्चों को एब्यूज करते हैं। ऐसे मामलों में बड़े होते-होते बच्चे जब भी कोई अन्य रिलेशनशिप बनाते हैं, वो डैडी इशूज के कारण परेशान होते हैं। महिला हो या पुरुष उन्हें अपने फैसलों के लिए भी किसी फादर फिगर की सहमति की जरूरत होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik/ Nishabd Movie screenshots

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP