सर्दियों में यूज करती हैं गैस गीजर तो इन बातों का रखें खास ध्यान

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको सर्दियों में गैस गीजर यूज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

precautions to be taken while using a gas geyser hindi

सर्दियों में नहाने के लिए आप अगर गैस गीजर की मदद से पानी को गर्म करती हैं तो इसके लिए आपको कई सारी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो।

किस जगह नहीं लगाना चाहिए गैस गीजर?

at which place you should install gas geyser

गैस गीजर को लगाते वक्त आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप किस जगह पर इसे लगवा रही हैं क्योंकि अगर आप इसे बहुत कम स्पेस में लगवाती हैं या फिर पूरी तरह से बंद जगह पर इसे लगवाती हैं तो इस कारण से हादसा होने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है।

अगर आप बंद जगह पर इसे लगवाती हैं तो आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एग्जॉस्ट फैन या फिर वेंटीलेशन जरूर होना चाहिए ताकि गैस गीजर से किसी भी प्रकार का अगर कोई लीकेज हो तो वह बाहर की स्पेस में निकल जाए।

इसे जरूर पढ़ें- गीजर खरीदते समय ध्‍यान रखें ये जरूरी बातें

गैस गीजर की जांच है जरूरी

आपको बता दें कि अगर आप गैस गीजर की जांच समय-समय पर नहीं करवाती हैं तो यदि कभी गैस गीजर में कोई खराबी हो जाती है तो उससे अचानक ही दुर्घटना हो सकती है क्योंकि गैस गीजर से गैस का रिसाव बहुत तेजी से होता है। इस गैस से दम घुटने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है इसलिए समय-समय पर इसे चेक करवाना बहुत जरूरी होता है।

इसे जरूर पढ़ें- गर्म पानी दूर करेगा महिलाओं की 10 परेशानी, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

ये बातें भी रखें ध्यान

आपको बता दें कि बाथरूम में नहाना शुरू करने से पहले आपको गैस गीजर जरूर बंद कर देना चाहिए। इससे नहाते वक्त कोई भी दुर्घटना होने की आशंका कम होती है। इसके अलावा आपको गैस गीजर को पूरे दिन नहीं चलाना चाहिए। इससे भी कई तरह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं। आपको गैस गीजर चलाने के बीच-बीच में गैप को भी मेंटेन रखना चाहिए।

इसके अलावा अगर आप लंबे समय के लिए गैस गीजर को यूज कर रही हैं तो आपको पानी गर्म होने के बाद कुछ समय के लिए बंद करके फिर यूज करना चाहिए। अगर किसी भी कारण गैस का रिसाव होने लगता है तो इससे कई तरह की परेशानी व्यक्ति को हो सकती हैं ऐसे में आपको सबसे पहले व्यक्ति को खुले स्थान में ले जाना चाहिए और फिर जल्द से जल्द डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

ये थी वो सभी बातें जो आपको गैस गीजर यूज करते वक्त जरूर ध्यान रखनी चाहिए। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit-amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP