herzindagi
South korea ashion

स्कर्ट छोटी हो सकती है लेकिन टॉप नहीं, साउथ कोरिया में हैं ये अजीब नियम

कोरियन ड्रामा और BTS ने तो पूरी दुनिया में हल्ला मचा रखा है, लेकिन शायद आपको ये ना पता हो कि दक्षिण कोरिया में कुछ अनोखे नियम भी होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-02-27, 18:30 IST

दुनिया भर में कोरियन कल्चर का बोलबाला है। कोरियन ड्रामा बहुत से लोग देखते हैं, BTS के फैन्स तो दुनिया भर में हैं और अब कोरियन फूड ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। कोरियन कल्चर की पकड़ अब किसी भी एशियाई देश के मुकाबले ज्यादा बढ़ती जा रही है। अब इसे संयोग कहें या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेहरबानी, लेकिन इसकी शुरुआत कोरियन ड्रामा से ही हुई थी और कोविड-19 के समय हुए लॉकडाउन ने इसे और भी लोकप्रिय बना दिया।

अब अगर आप गूगल पर Korea लिखेंगे तो सजेशन में ड्रामा, BTS, फूड के साथ-साथ रूल्स भी आएगा। दक्षिण कोरिया में ऐसे कई नियम हैं जो बतौर भारतीय शायद आपको सुनने में थोड़े से अजीब लगें। तो चलिए आपको इन्हीं नियमों के बारे में बताते हैं।

1. ब्लड टाइप पूछना है आम

भारत में अगर आप किसी से उसके ब्लड टाइप के बारे में पूछते हैं तो शायद उसे बुरा लग जाए, लेकिन साउथ कोरिया में ब्लड टाइप के बारे में पूछना बहुत आम है। वहां के लोगों में ये मान्यता है कि इंसान की पर्सनैलिटी के बारे में उनका ब्लड टाइप काफी आसानी से बता सकता है। यही नहीं वहां पर लोग डेट करने से पहले भी ब्लड टाइप पूछते हैं जैसे B ब्लड ग्रुप वाली महिलाएं O ग्रुप वाले मेल्स को डेट करना पसंद करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- यहां शादी के दौरान दूल्हे को उल्टा लटका कर होती है उसकी जोरदार पिटाई, जानें इस अनोखी प्रथा के बारे में

2. पैदा होते ही 1 साल के हो जाते हैं साउथ कोरियन्स

साउथ कोरिया में उम्र का लेखा-जोखा थोड़ा अलग है। जैसे पैदा होते ही बच्चे को 1 साल का मान लिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बच्चा अपनी मां के पेट में 9 महीने था तो उसकी उम्र भी उसी हिसाब से तय होती है। मतलब अपने पहले जन्मदिन पर साउथ कोरियन बच्चा दो साल का होता है।

south korea age

कोरियन उम्र को कैलकुलेट करने का एक फार्मूला भी है।

(मौजूदा साल- आपका जन्म का साल)+1 = कोरियन उम्र

उदाहरण के तौर पर - (2023-1994)+1= 30 साल।

3. पंखों को लेकर एक अजीब मान्यता

साउथ कोरिया में एक अजीब मान्यता है जहां ये समझा जाता है कि कमरे में खिड़की-दरवाजे बंद करके पंखा चलाकर सोने से हाइपोथर्मिया हो सकता है और इससे शरीर का तापमान बहुत गिर सकता है।

4. साउथ कोरिया में पी जाती है बहुत ज्यादा शराब

एक स्टडी मानती है कि साउथ कोरिया में बाकी किसी एशियाई देश के मुकाबले सबसे ज्यादा शराब पी जाती है। एक औसत कोरियन हर साल 12.3 लीटर से ज्यादा शराब पी जाता है। अगर हम पूरी दुनिया के स्टैटिस्टिक्स देखें तो इसमें दक्षिण कोरिया का नंबर 17वां है।

south korea and drinking culture

5. ऊंची स्कर्ट सही पर टॉप गलत

साउथ कोरिया में फैशन सेंस थोड़ा अलग है। वहां मिनी स्कर्ट को तो सही माना जाता है और कई कोरियन लड़कियां सबसे छोटी स्कर्ट पहनती हैं, लेकिन वहां क्लीवेज दिखाना सही नहीं मानते हैं। इसलिए ऊंची स्कर्ट तो चल जाती है, लेकिन ऊंचा टॉप पहनने में समस्या होती है।

इसे जरूर पढ़ें- बच्चा पैदा करने पर इस देश में मिलती है डेढ़ साल की छुट्टी

6. नंबर 4 को समझा जाता है अनलकी

साउथ कोरिया में Tetraphobia बहुत प्रचलित है। इसका मतलब है नंबर 4 से डर। इसलिए यहां पर लिफ्ट फ्लोर में ही 1,2,3 और F जैसे फ्लोर होते हैं। यहां नंबर 4 को हमेशा ही गलत माना जाता है।

दक्षिण कोरिया बहुत ही इंटरेस्टिंग देश है और उससे जुड़ी ये बातें शायद आपको पहले से ना पता हों। ऐसे ही किसी अन्य देश के बारे में अगर आप फैक्ट्स जानना चाहें तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।